प्रदेश

बीजेपी शुरू करने जा रही है महाजनसंपर्क अभियान

 महावीर अग्रवाल
मंदसौर २६ मई ;अभी तक;  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार अपने सफलतम 9 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान समस्त लोकसभा क्षेत्रों में शुरू करने जा रही है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त संगठनात्मक जिलो के साथ मंदसौर जिले में भी मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में महा जनसम्पर्क अभियान 30 मई से 30 जुन 2023 तक चलाया जायेगा।
                                लोकसभा क्षेत्र में महा जनसम्पर्क अभियान की कार्ययोजना को मुर्तरूप देने आज भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद एंव इस महा जनसम्पर्क अभियान की प्रदेश संयोजक कविता पाटीदार ने आज मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्र की महा जनसम्पर्क अभियान टोली की आवश्यक बैठक यशोधर्मन हाईवे ट्रीट मंदसौर पर ली। इस आवश्यक बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद सुधीर गुप्ता, केबीनेट मंत्री जगदीश देवडा, भाजपा मंदसौर जिला संगठन प्रभारी एंव महा जनसम्पर्क के कल्स्टर प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, भाजपा मंदसौर जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, महा जनसम्पर्क अभियान लोकसभा क्षेत्र के संयोजक महेन्द्र भटनागर, विधायकगण दिलीपसिंह परिहार, देवीलाल धाकड़, माधव मारू मंचस्थ थे।
इस आवश्यक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद एंव महा जनसंपर्क अभियान की प्रदेश संयोजक कविता पाटीदार ने कहा की भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सेवा एंव समर्पण कार्य के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर भाजपा पूरे देश में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाने जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब शोषित एंव वंचितों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। जहा देश का गौरव वैश्विक परिदृश्य में लगातार बढ़ रहा है। वही हमारी केन्द्र की सरकार हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर संरक्षित करती जा रही है। हमारी केंद्र सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए नये भारत का निर्माण कर रही है। ऐसी सकारात्मक एंव सुदृढ़ भारत स्थापित होने के सुअवसर पर हमें हमारे लोकसभा क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क प्रांरभ करने की कार्ययोजना को मुर्तरूप देना है। इस महा जनसम्पर्क में सरकार की योजनाओं के लाभार्थी, समाज के विभिन्न वर्गाे से सम्पर्क एंव वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने हेतु लोकसभा विधानसभा एंव बूथ स्तर पर कार्यक्रम को सम्पन्न कराने की तैयारीयां शीघ्र अतिशीघ्र प्रांरभ करे। इस महा जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से हम हमारे मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्र में मोदी सरकार की निति एंव उपल्बधियों को जन-जन तक पंहुचायेंगें। इस महा जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत प्रेसवार्ता, प्रबुद्ध सम्मेलन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ आदि कार्यक्रम लोकसभा स्तर पर किये जायेगें। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, योग दिवस तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन एंव परिचर्चा विधानसभा स्तर पर सम्पन्न की जावेगी। इसी प्रकार 20 से 30 जून तक बूथ स्तर पर घर-घर सम्पर्क किया जायेगा। 23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ 10 लाख बूथों पर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एंव सांसद सुधीर गुप्ता एंव भाजपा मंदसौर जिला संगठन प्रभारी एंव क्लस्टर कार्यक्रम के प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा ने उपस्थित महा जनसम्पर्क अभियान की लोकसभा टोली के सभी सदस्यों से चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।
महा जनसम्पर्क अभियान की इस बैठक में पूर्व विधायकगण कैलाश चावला, राधेश्याम पाटीदार, चन्दरसिंह सिसोदिया, विजेन्द्रसिंह मालाहेडा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंदसौर दुर्गा पाटीदार, मंदसौर, भाजपा जिला महामंत्री एंव महा जनसम्पर्क अभियान के जिला संयोजक गणपतसिंह आंजना, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एंव महा जनसम्पर्क अभियान सह संयोजक राजेश नामदेव, भाजपा जिला मंत्री एंव महा जनसम्पर्क अभियान सह संयोजक अजय तिवारी, भाजपा जिला मंत्री दिलीपसिंह तरनोद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री नीमच एंव महा जनसम्पर्क अभियान के जिला संयोजक सुखलाल पंवार, भाजपा जिला महामंत्री नीमच राजेश लड़ा, नीमच भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, बंशीलाल राठौर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मंदसौर निलेश जैन, नीमच जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेन्द्रसिंह झाला, महा सम्पर्क अभियान की जिला टोली सदस्य पुलकित पटवा, राधेश्याम पाथर, राजकुमार गौड, जितेन्द्र शर्मा, प्रवीण शर्मा सहित मंदसौर नीमच जावरा महा जनसंपर्क अभियान जिला टोली के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button