प्रदेश

जैएसजी मेन ने गुड़ी पड़वा पर जल मंदिर का किया शुभारंभ

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ९ अप्रैल ;अभी तक;  जैन सोश्यल ग्रुप मेन मंदसौर ने गुड़ी पड़वा एवं हिन्दू नववर्ष के पावन पर्व पर महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड के सामने ‘जल मन्दिर’ का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल, विशिष्ट अतिथि जैन सोश्यल ग्रुप के संरक्षक विजेन्द्रकुमार सेठी, ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मेहता, समाजसेवी अनिल कियावत थे। अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष संजय दोशी ने की। अतिथियों ने फीता काटकर जल मंदिर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बाकलीवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर अधिक संख्या में यात्रियों एवं राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। गर्मी के मौसम में प्यासे कंठों की प्यास बुझाने का जैएसजी मेन ने जल मंदिर लगाकर सराहनीय कार्य किया है।
विशिष्ट अतिथि ग्रुप संरक्षक श्री सेठी ने कहा कि जैन सोश्यल ग्रुप मेन सामाजिक कार्यों में अग्रणी है। जल सेवा उत्तम सेवा है इस सेवा का लाभ राहगीरों को मिलेगा।
ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष श्री मेहता ने कहा कि ग्रुप का उद्देश्य मानव मात्र की सेवा करना है। इस संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये है।
समाजसेवी श्री कियावत ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही ग्रुप द्वारा हिन्दू नववर्ष के पावन दिन जल मंदिर का शुभारंभ एक सराहनीय कार्य है। ग्रुप के सेवा कार्य अतुलनीय है।
इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप के नवीन अध्यक्ष संजय दोशी ने कहा कि  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रुप द्वारा सेवा कार्यों की निरंतरता बनाई रखी जाएगी। जिसमें सभी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है।
प्रारंभ में नवकार मंत्र प्रीति जैन ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत ग्रुप द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रुप कोषाध्यक्ष गौरव सुराणा का जन्मदिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के झोन को आर्डिनेटर कपिल भण्डारी, संयोजक संजय लोढ़ा, सकल जैन समाज कोषाध्यक्ष विकास भण्डारी सीए, ग्रुप के पूर्व अध्यक्षगण कनक पंचोली, सतीश लोढ़ा, उज्जवल मेहता, विशाल गोदावत, शरद गांधी, राकेश जैन, यशपाल बाफना, दिनेश जैन सीए, संजय जैन श्वेता, अजय पोरवाल, ग्रुप सचिव राजेश सिंघवी, कोषाध्यक्ष गौरव सुराना, सहसचिव मयंक गांधी, प्रवक्ता शिखर रांका, संचालक मण्डल सदस्य विरेन्द्र कुदार, संजय जैन एडवोेकेट, प्रदीप जैन, अशोक कर्नावट, दिनेश भण्डारी, सुनील पामेचा, गौरव मेहता, अजय जैन कॉलेज वॉच, अमित पंचोली, प्रीति जैन सहित प्रवीण उकावत, अनिल मिण्डा, रोहित संघवी, जितेन्द्र चपरोत, अभय भटेवरा, संजय पाडलिया, मोहित कियावत, अरूण जैन धमनारवाला, कमलेश मारू, रवि जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप संयोजक संजय लोढ़ा ने किया एवं आभार ग्रुप सचिव राजेश सिंघवी ने माना

Related Articles

Back to top button