प्रदेश

विभिन्न मुद्दो को लेकर ओ.बी.सी. महासभा द्वारा जिले मे निकाली सत्याग्रह यात्रा

दीपक शर्मा

पन्ना ३ जुलाई ;अभी तक; ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश द्वारा संपूर्ण बुन्देलखण्ड में सत्याग्रह पद यात्रा निकाली जा रही है, जो निवाडी से 30 जून को प्रारंभ होते हुए पन्ना पंहुची। पनना जिले मे अजयगढ तहसील के विभिन्न ग्रामो का भ्रमण किया। पद यात्रा 02 जुलाई को भोंदू की चक्की, नया गांव, सिंहपुर सहित अनेक ग्रामो का भ्रमण किया।

                                     यात्रा का उद्देश्य सरकार जातिगत जनगणना लागू करो, मंडल कमीशन लागू करो, पुरानी पेंशन बहाल करो, ओ बी सी वर्ग को 52 प्रतिशत आरक्षण दो, शासकीय, निजी क्षेत्रों में ओ बी सी आरक्षण लागू करो, पन्ना जिले के बेरोजगार युवाओं को जे के सीमेंट फैक्ट्री में रोजगार दो, किसानों का कर्जा माफ करो, जिले में मेडिकल कालेज, डायमंड सब, रेलवे लाइन की मांग पूरी करो, ओ बी सी छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति तत्काल भुगतान करो, प्रत्येक गांव को नल जल योजना से जोड़ा जाए, यात्रा मे श्रीमती जानकी यादव प्रदेश महासचिव ओ बी सी महासभा यात्रा प्रभारी है, नत्थू सिंह यादव जिला संयोजक, त्रिलोक सिंह यादव जिलाध्यक्ष, विनोद पटेल युवा मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष, जय पाल सिंह लोधी संभागीय अध्यक्ष कर्मचारी मोर्चा, श्रीमती संतोषी पटेल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार रैकवार कार्यकारी अध्यक्ष, शंकर पटेल कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राम भगत कुशवाहा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, बाला प्रसाद लोधी यात्रा सह प्रभारी, आशीष रजक तहसील अध्यक्ष पन्ना, जीतेन्द्र यादव तहसील अध्यक्ष अजयगढ़।

Related Articles

Back to top button