प्रदेश

भारत तिब्बत सीमा पुलिस में पदस्थ जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

आनंद ताम्रकार

बालाघाट २२ फरवरी ;अभी तक;  जिले के अनुविभागीय मुख्यालय लांजी नगर के वार्ड 6 में निवासरत संदीप यादव उम्र 35 वर्ष जो की भारत तिब्बत सीमा पुलिस,आईटीबीपी में पदस्थ था ने विगत 19 फरवरी को ड्यूटी पर रहते ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

                        इस बात की जानकारी सेना के जवानों को 21 फरवरी को लगी।  जानकारी मिलने के बाद जवान को पोस्टमार्टम करवाया गया और उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। आज 22 फरवरी को लांजी नगर में स्थित कोटेश्वर मोक्षधाम में संदीप यादव का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मृतक जवान ने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

मृतक जवान के एक भाई मानसिक रोगी है तथा बूढी मां है जो जवान बेटे की मौत से हतप्रभ है।  मृतक तिब्बत सीमा पुलिस बटालियन   दसवीं किलिम अरुणाचल प्रदेश मे पदस्थ था

Related Articles

Back to top button