प्रदेश

पासपोर्ट कार्यालय से मंदसौर जिले को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है : उप मुख्यमंत्री श्री देवडा

महावीर अग्रवाल
मंदसौर 21 फरवरी  ;अभी तक;  मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा नवीन कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 101 में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक श्री चंद्रर सिंह सिसोदिया,  जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, पार्षद श्रीमती भारती पाटीदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्री शीतांशु चौरसिया, पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र श्रीमती प्रीती अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, पोस्ट ऑफिस अधीक्षक मंदसौर श्री जगदीश, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
                                       शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज हम सभी के लिए खुशी का क्षण है। मध्य प्रदेश में सबसे पहली बार 1978 में भोपाल में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ हुआ था। मंदसौर जिले में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ आज हुआ है। मंदसौर जिले के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में हर लोकसभा क्षेत्र में इस तरह के एक-एक पासपोर्ट कार्यालय शुरू होंगे। अब पासपोर्ट बनाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। सीधे मंदसौर से ही पासपोर्ट बन जाया करेगा। प्रधानमंत्री ने जनता की तकलीफों को दूर करने का काम किया है। उन्हीं का परिणाम है कि आज मंदसौर जिले में पासपोर्ट कार्यालय शुरू हुआ। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और विश्व में नंबर वन पर लाना है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास रत हैं।
                                               सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि पासपोर्ट कार्यालय के पीछे रोजगार के असीम अवसर छुपे हुए हैं। भारत सरकार ने विगत 10 वर्षों में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रियाओं को और आसान किया है। आने वाले समय में नीमच में भी पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। आज भारत में शासकीय सेवा को छोड़ बिजनेस के क्षेत्र की तरफ रुझान बड़ा है। भारत में पैक्स समिति अभी बहुत अच्छे से काम कर रही है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं को लखपति दीदी बनाना है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। पोस्ट ऑफिस बैंकिंग क्षेत्र का आधार बन चुके हैं। मंदसौर जिले के लिए अगर एमओयू साइन होता है तो 10 से 15 हजार बच्चों को वैश्विक रोजगार प्राप्त होगा। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button