प्रदेश

बस पलटी, चार घायल

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २० मई ;अभी तक;  यहां आज सवेरे एमआईटी चौराहा फोर लेन पर एक निजी यात्री बस के पत्ते टूट जाने पर असंतुलित होकर पलट जाने से उसमें सवार यात्रियों में से चार यात्री घायल हो गए।
                                सीएसपी श्री सतनामसिंह ने बताया कि आज सुबह महू नीमच फोरलेन एमआईटी चौराहे पर कोल्हापुर से भीलवाड़ा जा रही एक निजी यात्री बस के पत्ते टूट जाने से वह अंसतुलित होकर पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें से चार यात्री घायल हो गए जिन्हें प्रथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button