पंछी बचाओ अभियान के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए अनिल कियावत

महावीर अग्रवाल

मंदसौर ११ दिसंबर ;अभी तक;    पक्षियों की लगातार कम होती संख्या पृथ्वी पर बड़ा विषय बन रहा है, पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां अब विलुप्त हो रही है जिन्हें बचाना मानव का धर्म है, मानव सुविधा एवं संसाधनों को बढ़ाने के लिए इन बेजुबान पक्षियों पर अत्याचार हम कर रहे है। अगर हम अभी इन पक्षियों के प्रति संवेदना नहीं रखेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ी पक्षियों को देख भी नहीं पायेगी। इन्ही सभी पहलुओ पर गंभीर होकर अनिल कियावत ने एक कदम जीव दया की और बढ़ाया है। लोगों को पंछियों के प्रति जागरूक करना उनकी पहली प्राथमिकता है मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पंछी प्रेमी संस्था के रूप में काम रही पंछी बचाओ अभियान के जिलाध्यक्ष सभी की सर्व सहमति से अनिल कियावत को मनोनीत किया गया है।

समिति के संस्थापक राकेश भाटी ने बताया कि संस्था 5 वर्षों से हर फील्ड में काम कर रही है। सभी के मार्गदर्शन और जन सहयोग से कोरोना, डेंगू, बाढ़, जैसी आपदा में मनुष्य के साथ साथ जीवदया में आगे रही है यही कारण है कि संस्था का विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मान किया गया। ये एक पहली संस्था है जिसमे सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित सदस्य भी इस संस्था में शामिल है। जो इस संस्था को सबसे अलग बनाती है संयोजक अंकित बैरागी ने बताया है कि संस्था की हमारी प्रदेशाध्यक्षा मार्गदर्शन करने वाली समाजसेवी गुरु अनिता दीदी के मार्गदर्शन हम कार्य कर रहे है ।  श्री कियावत के कार्यकाल में हम और अच्छा कार्य करेंगे वही टीम पहले से अब बहुत बड़ी बन चुकी है। और इतनी बड़ी टीम का नेतृत्व  गुरु अनीता दीदी कर रही है। जो हम सभी के लिए सम्मान की बात है। आगामी दिनों में संस्था द्वारा श्री कियावत का पदभार ग्रहण संस्था के आगामी कार्यक्रम में होंगा।
उपरोक्त जानकारी संस्था के संस्थापक राकेश भाटी ने दी।