प्रदेश

अ.भा. मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मण्डल की जिला संरक्षक लीलादेवी सोनी व जिलाध्यक्ष मधु सोनी नियुक्त

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २८ मार्च ;अभी तक;  अखिल भारतीय मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार संगठन की प्रदेश महिला अध्यक्षा श्रीमती हीरामणी सोनी विजलपुर ने मंदसौर मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला मण्डल की जिला इकाई के आगामी तीन वर्ष के लिये जिला संरक्षक पद पर लीलादेवी कारूलाल सोनी एवं जिला अध्यक्ष पद पर मधु मनोहरलाल सोनी रतलाम ज्वेलर्स को नियुक्त किया है।
                        उल्लेखनीय है कि संरक्षक लीलादेवी सोनी एवं जिलाध्यक्ष मधु सोनी के पूर्व के सफल कार्यकाल को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें पुनः यह दायित्व सौंपे है। दोनों की पुनः नियुक्ति से जिले व नगर में हर्ष व्याप्त है।
                          संरक्षक लीलादेवी सोनी एवं जिलाध्यक्ष मधु सोनी को शहर पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती बबीता सोनी, गायत्री सोनी, निर्मला सोनी, गीतादेवी सोनी, शकुंतला सोनी, रेखा ऐरावाला, स्नेहलता सोनी, जनकूपुरा पंचायत महिला मण्डल की अध्यक्षा टुन्ना सोनी, हंसा सोनी, सुमन वर्मा, संगीता सोनी, चंदा सोनी, रचना सोनी, पूजा सोनी, मधू सोनी, गुड़िया सोनी, पिंकी सोनी, जनकूपुरा ट्रस्ट के हंसा सोनी, अनिता सोनी, सरिता सोनी, मोनाली सोनी, आशा सोनी, ममता सोनी, मधु रूनवाल, भानपुरा से ममता सोनी, दिव्या सोनी, गरोठ से रेखा सोनी, अनुराधा सोनी, सीमा सोनी, शामगढ़ से निशा सोनी, सरिता सोनी, सुवासरा से सिंधुबाला सोनी, सरोज सोनी, मीना सोनी, पल्लवी सोनी, सीतामऊ से राधा सोनी, कृष्णा सोनी, मल्हारगढ़ से हंसा सोनी, सुनीता सोनी, पिपलियामंडी से सीमा सोनी, राधा सोनी, अनिता सोनी, नारायणगढ़ से सरिता सोनी सहित स्वर्णकार समाज की समस्त महिलाओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button