प्रदेश

शासन की योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलेगाः-राजेश वर्मा

दीपक शर्मा

पन्ना २९ फरवरी ;अभी तक; विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण देवेन्द्रनगर मे संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर राजेश वर्मा उपस्थित रहें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता  द्वारा की गई।

इस अवसर पर पूर्जा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि विधायक का उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला से स्वागत किया। तत्पश्चात शासन की योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए और योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए वहां लगे स्टालों का लोगो द्वारा अवलोकन किया। तत्पश्तचात् विधायक राजेश वर्मा ने संबोंधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार लगातार जनता को अनेक योजानाओ से लाभ पंहुचा रही है। सरकार का उद्देश्य कोई भी व्यक्ति शासन की योजनाओ के लाभ से वंचित न रहें। उक्त कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमे मुख्य रूप से नगर परिषद देवेंद्रनगर के सीएमओ आर एस त्रिपाठी, हरदेव सिंह परमार, अनिल सिंह बुंदेला, रामेश्वर गुप्ता, राजकुमार तिवारी, डॉक्टर अभिषेक जैन, निरीक्षक संदीप दीक्षित, तहसीलदार श्रीमती ज्योति सिंह एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button