गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ने ब्रह्मणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर १९ जनवरी ;अभी तक;  22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज शहर सभा द्वारा ब्रह्मणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया एवं रामधुन करते हुए बजरंगबली एवं महादेव मंदिर पर जाकर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के सूत्रधार वरिष्ठ प्रहलाद शर्मा ने मात्र 2 घण्टे में प्रभु श्री राम का दिवाल पर बड़ा सुन्दर चित्र बनाया। समाज को एक सूत्र में रखने के लिये शहर सभा का गठन किया गया। पूरे शहर में ब्राह्मणों को इससे जोड़ा जाएगा।

22 जनवरी कोक राम ज्योत जलाकर मंदिर को विद्युुत सज्जा से सजाया जाएगा। हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जावेगा।

कार्यक्रम में श्री कपिल शर्मा, श्री जी.के. व्यास, श्री रमेश शर्मा, दुर्गाशंकर जोशी, पियुष जोशी, गोपाल पंचारिया, सुरेश शर्मा, दिनेश द्विवेदी, मनोहरलाल डोरिया, प्रेम जोशी, घनश्याम शर्मा, प्रहलाद शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल पंचारिया ने किया।