प्रदेश

*आम आदमी पार्टी ने करनाखेड़ी में नुक्कड़ सभा की*

महावीर अग्रवाल

 मंदसौर २० जून ;अभी तक; आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर विधानसभा के ग्राम करनाखेड़ी में नुक्कड़ सभा रखी, इसमें संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी नवीन कुमार अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आम सभा में लोकसभा प्रभारी श्री अग्रवाल ने ग्रामवासियों को संबोधित किया और कहा कि दिल्ली पंजाब मॉडल में जो आम आदमी पार्टी ने फ्री शिक्षा, फ्री चिकित्सा, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों, महिलाओं के सम्मान की योजनाएं, भ्रष्टाचार पर अंकुश एवं क्वालिटी में निर्माण कार्य कर विकास किया है, यही विकास कार्य मध्यप्रदेश में भी हो सकते हैं और आज मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में सारा पैसा भ्रष्टाचार में जा रहा है तो विकास कहां से होगा।
                                   इसमें जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि क्या पटवारी नामांतरण फ्री में करता है। क्या पुलिस थाने में फ्री में सुनवाई होती है। क्या ग्राम पंचायत में निर्माण गुणवत्ता पूर्वक होते हैं। क्या अन्य विभागों में भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है। कांग्रेस भाजपा दोनों एक दूसरे की गोदी में बैठ जाते हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विकास सोलंकी ने कहा कि भाजपा को आम आदमी पार्टी से डर बैठ गया है ! इसीलिए ग्वालियर में अरविंद केजरीवाल की 25 जून की महारैली की अनुमति को निरस्त कर, उसी जगह आनन-फानन में भाजपा की रैली हो रही है। इसी कारण अब आम आदमी पार्टी की ग्वालियर महारैली रैली 1 जुलाई को होगी। भाजपा कांग्रेस दोनों ने हमारे घोषणापत्र की नकल कर ली है, लेकिन जनता सब समझती है। हम सबको बच्चों और युवाओं एवं देश के भविष्य का विकल्प देखना है।
                                 इस कार्यक्रम में यूथ विंग अध्यक्ष अरुण परमार, जिला उपाध्यक्ष विकास सोलंकी, लोकसभा सहसचिव विकास अग्रवाल, जिला सहसचिव यशवंत धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ गोपाल धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश धाकड़ सहित जिला सचिव बद्रीभाई नंदावता के नेतृत्व मे करनाखेड़ी से स्थानीय कार्यकर्ता आकाश पाटीदार, ईश्वर पाटीदार, दिलीप राठौड़, हरिशंकर माली, कन्हैयालाल माली, मुकेश माली, राधेश्याम राठौड़ ,मुकेश पाटीदार, राकेश पाटीदार ,अर्जुन माली, राहुल धनगर, सुरेश माली, बलराम पाटीदार आदि आप कार्यकर्ता सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button