प्रदेश

सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ ने गुड़ी पड़वा पर दो जल मंदिर का किया शुभारंभ

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ९ अप्रैल ;अभी तक;  सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के अप्रैल माह के सेवा कार्य के अंतर्गत गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर दो जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। महिला प्रकोष्ठ ने लाभमुनि स्थानक खानपुरा एवं सदर बाजार पर समाजसेवी अजीत कुमार कुशल कुमार नाहर परिवार के सहयोग से जल मंदिर लगाये जहां पर राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध जोगा।
                                कार्यक्रम के सदर बाजार स्थित जल मंदिर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक विपिन जैन ने कहा कि सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ पीड़ित मानवता की सेवा के कार्य संचालित है जो सराहनीय है। भीषण गर्मी में जब लोग पानी के लिए परेशान होते है ऐसे में महिला प्रकोष्ठ का यह प्रयास अच्छी पहल है। जिसके माध्यम से प्यासे व्यक्ति की प्यास प्याऊ पर उपलब्ध शीतल जल से बुझ सकेगी।
खानपुरा स्थित लाभ मुनि स्थानक जल मंदिर का शुभारंभ पूर्व महामंत्री जमुना बाफना एवं हंसा पोखरना द्वारा किया गया। साथ ही गौशाला में हरे चारे एवं गुड़ का  आहार आर्ची मुरडिया के जन्म दिवस के उपलक्ष में अमिता पंकज मुरडिया परिवार द्वारा कराया गया। महामंत्री राखी नाहर  ने दोनों परिवारों की बहुत-बहुत अनुमोदना की आभार शिक्षा मंत्री मीना जैन ने माना।
इस अवसर पर पूर्व महामंत्री शशि मारू, जमुना बाफना, अंगूरबाला पितलिया, शिक्षामंत्री मीना जैन, सहमंत्री अमिता मुरडिया, पूनम गांधी, अंजू गरोठवाला, निकिता दोषी, श्रुति पालरेचा, पदमा मेहता प्रकोष्ठ की सदस्य प्रमिला कटारिया, ममता बोहरा, रेखा पोखरना, प्रीति लोढ़ा, दीपिका पोखरना, हंसा पोखरना, अनीता मारू, रिना चोपड़ा, आर्ची मुरडिया, आस्था मुरडिया, आशा मुरडिया उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button