प्रदेश

ट्राले ने बाईक को मारी टक्कर..महिला और मासूम पोती की दर्दनाक मौत

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 10 जनवरी ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के खरगोन शहर के बावडी बस स्टैंड पर एक ट्राले ने बाईक (दुपहिया वाहन) को मारी टक्कर में एक महिला और उसकी पोती की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था की बाईक पर सवार महिला और मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
        बताया जा रहा है भींडत के बाद ट्राले (कैप्सूल वाहन) टायर ने महिला और मासूम पोती के सिर पर से ही गुजर गया। दर्दनाक मौत के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस जवान की मदद से दोनो दादी पोती के शव जिला अस्पताल पहुंचाये गये। बताया जा रहा है की मृतक 40 वर्ष महिला रूचिला बाई अपने पति अशोक और 6 वर्षीय पोती हर्षिता पिता राजेश के साथ रणगांव से खरगोन आ रहे थे।
     मृतक महिला बेसर कुंड गांव थाना बलकवाडा जिला खरगोन की है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। दर्दनाक सडक हादसे से अफरातफरी मच गई थी।
    बावडी बस स्टैंड पर जाम जैसे हालात हो गये थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात शरू कराया।
     जिला अस्पताल पुलिस प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया की ट्राले केपसूल वाहन की टक्कर से बाईक सवार महिला और उसकी पोती की मौत हो गई। बाईक सवार ठीक है। हादसे के दौरान ट्राले को लेकर चालक फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button