प्रदेश

मेरी जो  भूमिका शिवराज सिंह चौहान निश्चित कर देंगे वो मै करुँगी ; उमा भारती

टीकमगढ़ से पुष्पेंद्र सिंह
टीकमगढ़ 27 अक्टूबर  ;अभी तक; बीजेपी की सीनियर लीडर उमा भारती ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘मेरी जो  भूमिका शिवराज सिंह चौहान निश्चित कर देंगे वो मै करुँगी ‘उन्होंने कहा चुनाव में मेरी भूमिका के लिए मैने शिवराज सिंह को ‘पावर ऑफ़ अटेर्नि’ दे दी है वह चुनाव मे मेरा जैसा चाहें बैसा उपयोग कर सकते हैं!
                          उमा भारती शुक्रवार को यहाँ सिविल लाइन स्थित अपने निजी आवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहीं थीं
एक सवाल के जबाब में उमा ने कहा कि ‘मेरे आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के विषय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा जाना चाहिए इस विषय में मुझे जो कहना था कह चुकी  अब  कहने का मेरा टर्न पूरा हो गया!
                                  एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने  कहा कि बीजेपी के जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं वे पार्टी की विचार धारा के योग्य ही नहीं थे! वे अपने निजी स्वार्थ के कारण बीजेपी छोड़ रहे हैं उनका सिद्धांतो से  कोई लेना देना नहीं! भारती के गृह जिले से बीजेपी के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने हाल ही में टिकिट वितरण में पार्टी नीतियों की आलोचना करते हुए, यह आरोप लगाते हुए पार्टी से स्तीफा दे दिया कि पार्टी अपने सिद्धांतो से भटक गयी हैं! इस सम्बन्ध में उमा ने  किसी का  नाम न लेते हुए कहा कि वह किसी को मनाने नहीं आयीं हैं वह सिर्फ जनता को भगवान मानती हैं और उसे मनाती  हैं!
                                         हालाँकि बीजेपी  द्वारा घोषित स्टार प्रचारको की सूची में उमा भारती का नाम नहीं है।

Related Articles

Back to top button