प्रदेश

*उड़ीसा बालासोर ट्रेन दुर्घटना में जान गवाने वाले यात्रियों को सिंगरौली कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि* 

एस पी वर्मा
सिंगरौली ५ जून ;अभी तक;   उड़ीसा के बालासोर ट्रेन दुर्घटना में जान गवाने वाले यात्रियों को सिंगरौली कांग्रेश ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व गांधी चौपाल के जिला समन्वयक अमित द्विवेदी के अगुवाई में आज सोमवार को चाचा नेहरू पार्क पुराना रेस्ट हाउस के बगल में उड़ीसा रेल हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वही कांग्रेश पार्टी के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस रेल हादसे में कौन दोषी है इसकी जांच कराई जाए। पूर्व में हुऐ रेल हादसे में पूर्व में कई रेल मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया था विश्व के सबसे बड़े हादसे की केंद्र सरकार के द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली गई है कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग करता है, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में राम अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, रेनू साह,  राम शिरोमणि शाहवाल, सूर्या द्विवेदी, अशोक साह, रामनिवास तिवारी, मकसूद रजा,
                                  पार्षद अनिल बैस,जेपी शुक्ला, अखिलेश कुमार पांडे, दया निधि दुबे,मनोज शाह, नीलम जयसवाल, विजेंद्र शर्मा, उग्रसेन शर्मा, विद्यापति साह, पार्षद अनिल बैस, बाबूलाल शर्मा, रामा पनिका, राजेंद्र सिंह सहित कांग्रेसी और आम जनता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button