पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ की जाएंगी- विपिन जैन

महावीर अग्रवाल 


मन्दसौर ८ नवंबर ;अभी तक;  मंदसौर विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन ने मंदसौर नगर के नईआबादी मण्डलम के वार्ड क्रमांक 7, 8 व 9 में जनसम्पर्क कर आमजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री जैन का जनसम्पर्क श्री कोल्ड चौराहा से प्रारंभ हुआ। जगह-जगह श्री जैन का जोरदार स्वागत कर उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद प्रदान किया।
                                       यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन ने बुधवार को जनसंपर्क जनता कॉलोनी, आदिनाथ विहार, चौधरी कॉलोनी, नईआबादी क्षेत्र मंे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। श्री जैन का कांग्रेसजन राजेन्द्र सेठिया, सुरेन्द्र कुमावत, डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, प्रीतम पंचोली, अजय मारू, संजय नाहर, इष्टा भाचावत, तरूण शर्मा, राजकुमार पामेचा, पुरूषोत्तम पोरवाल, अशोक झेलावत, अभिषेक पाटीदार, सौरभ रत्नावत, आशीष चौरड़िया आदि कांग्रेसजनों के निवास स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन का विजयी तिलक लगाकर, पुष्पहार व श्रीफल से भव्य स्वागत किया। इस  दौरान कई जगह आतिशबाजी भी की गई। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने  आमजन के बीच  प्रदेश कांग्रेस के 11 वचन भी दोहराये एवं योजनाओं के फोल्डर का वितरण भी किया  गया।
जनसम्पर्क के दौरान श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ की जाएगी। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रू. नारी सम्मान निधि के रूप में देंगे। इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दर पर देंगे। मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा निःशुल्क करेंगे। आपने युवाओं से कहा कि युवाओं के लिये सरकारी भर्ती कानून बनायेंगे। 2 लाख सरकारी पद भरे जायेंगे। मध्यप्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू की जाएगी। उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पुष्पा भारती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्रसिंह गुर्जर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ,मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर, शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वश्री अंबालाल हिंगोरिया, सलीम खान, जिला कांग्रेस पदाधिकारी गण में सर्वश्री डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, कमलेश सोनी लाला, आदित्य पाटील, सुनील बसेर, अजय लोढ़ा, राजेश फरक्या, सुनील पामेचा, आसीफ छीपा, निर्मल बसेर, वहीद जैदी, संजय नाहर, अनुप जोशी, शैलेन्द्र बघेरवाल, विजयसिंह सिसोदिया, कैलाश मनवानी, डिकपालसिंह भाटी, राजेश मण्डवारिया, प्रमोद भावलकर, वसीम खान, कांग्रेस के वरिष्ठ विक्रम विद्यार्थी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रूपल संचेती, नगर पालिका मंदसौर प्रतिपक्ष की नेता रफत पयामी, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष जगदीपसिंह राजपूत, शहर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी गण में सर्वश्री जगदीश जटिया, शेख बशीरुद्दीन, परमानंद चौहान, धर्मवीर रत्नावत, गणपत राठौर, प्रणय धाकड़ महिला नेत्रियों में  अंजू तिवारी, अनिता कोरी, सुनीता बंडी, प्रमिलासिंह, इष्टा भाचावत, अनिता भदोरिया, वर्षा सांखला, प्रमिला नाहर, राखी सत्रावाला, कुसुम विश्वकर्मा, सोनाली जैन,  आरती पंचोली, दिप्ती पोखरना, रेखा बघेरवाल, मंडलम अध्यक्षगण में सर्वश्री शुभम कुमावत, पंकज जोशी, दशरथ राठौर, अजय सोनी, रमेश ब्रिजवानी, सेक्टर अध्यक्षगण में सर्वश्री राजेश खींची, घनश्याम लोहार, प्रीतम पंचोली, कचरमल जटिया, राजेन्द्र सेठिया, अकरम खान, भूपेन्द्रसिंह राठौर, भेरूलाल कुमावत, रमेश कुमावत, सादिक गौरी, प्रतीक डोसी, दुर्गाशंकर धाकड़, अनिल जैन (चक्की), कृष्णपालसिंह सिसौदिया, ऋषभ कोठारी, दीपक जैन, अमन जैन, लियाकत नीलगर, रशीद पठान, राकेश चौधरी, अभय नलवाया, गौरव जोशी, मुकेश शर्मा, राजू सोनी, अमरजीतसिंह मक्कड़, अशोक पाण्डेय, चन्द्रेश त्रिवेदी, अर्जुन पाटीदार, भानुप्रतापसिंह राणा, शैलेन्द्र माथुर, विमल कोहली, परिवेश गुप्ता, लच्छूभाई जाट, लक्कीी जोशी, मुन्ना जोशी, दीपक मावर, भागीरथ बामनिया, ओम पंवार, यश कुमावत, गोपाल पंवार, नीतिन बसेर, भारत कोठारी, अजयसिंह पुरावत, अतुल चौपडा, यश व्यास, पियुष नलवाया, पियुष खत्री, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में नईआबादी मंडलम अध्यक्ष अजय मारू ने सभी का आभार माना।