भाजपा प्रत्याशी श्री देवड़ा के द्वारा धुंधड़का मण्डल के 12 गांवों का जनसम्पर्क किया गया

महावीर अग्रवाल 
मंदसौर ८ नवंबर ;अभी तक;  बुधवार को मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को धुंधड़का मण्डल के कई गांवों में जनसम्पर्क किया। श्री देवड़ा ने धुंधड़का मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के 12 ग्रामों मंे जनसम्पर्क कर यहां के ग्रामीणों से सम्पर्क किया और उनसे प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिये आशीर्वाद मांगा।
                                              श्री देवड़ा के साथ जनसम्पर्क में भाजपा धुंधड़का मण्डल अध्यक्ष जीवन शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार हतुनिया, हरिसिंह चावड़ा जोगीखेड़ा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज राणा, मंदसौर जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंशुल बैरागी सहित कई नेतागण व कार्यकर्तागण भी साथ थे। श्री देवड़ा ने अपने जनसम्पक की शुरूआत ग्राम डिगांव की चौपाटी से की यहां जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा के  िनवास और आसपास के क्षेत्रों में श्री देवड़ा का भव्य स्वागत हुआ। बंजारी बालाजी के पुजारी ने भी श्री देवड़ा को विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद श्री देवड़ा ने पूरे डिगांवमाली गांव का जनसम्पर्क किया यहां के मतदाताओ ने भी श्री देवड़ा का स्वागत किया। डिगांवखुर्द ग्राम में भी श्री देवड़ा का स्वागत हुआ।
                                        श्री देवड़ा ने इसके बाद ग्राम माल्याखेरखेड़ा, गांधी ग्राम, डिगांव छोटी, सेमली, लब्धड़ी, उदपुरा, कोलवा, निरधारी लिलदा, पित्याखेड़ी, पांडिलिया मारू ग्राम का जनसम्पर्क किया और गांव के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर चुनाव में विजयश्री होने के लिये आशीर्वाद मांगा। इन सभी गांवों में श्री देवड़ा का ग्रामवासियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पहार पहनाकर सवागत किया गया।
श्री देवड़ा ने गांव की चौपाल पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं व अनुपचारिक चर्चा में कहा कि म.प्र. की शिवराजसिंह चोहान सरकार ने महिलाओं के सम्मान एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिये लाड़ली बहना या ेजना बनाई। अब महिलाओं को उनके खातों  मंें हर महिने 1250 रू. की राशि मिल रही है। महिलायें अब छोटी मोटी जरूरतों के लिये किसी पर मोहताज नहीं है। किसानों के हितों की भी शिवराज सरकार ने चिंता की है। किसानों को बिना ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया है। कांग्रेस केवल झूठी घोषणाएं करती है और झूठे वादे करती है। कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में किसानों, महिलाओं के हितों के लिये कोई काम नहीं हुआ।  किसान कर्ज माफी नहीं होने से डिफाल्टर हो गये उनका ब्याज शिवराज सरकार ने माफ किया। गांव गरीब, किसान की चिंता केवल भाजपा की केन्द्र सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकर में हुई है। गांव-गांव पक्की सड़के भाजपा सरकार में बनी है। आज हर गांव में दो तरफ से मेन रोड़ की सड़कों से जुड़ा है तो इसका श्रेय केवल भाजपा को जाता हैं गांव, गरीब, किसान एवं महिलाओं के हितों के लिये पुनः भाजपा की सरकार बनवाये और 17 नवम्बर को बढ़ चढ़कर भाजपा को मतदान करे।