प्रदेश

मन के शुद्ध विचारों से पृथ्वी को हरा-भरा बनायें : ब्रह्माकुमारी बहनजी

दीपक शर्मा

पन्ना २४ अप्रैल ;अभी तक; प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर ब्रह्माकुमारी बहनजी ने सभी को समझाते हुए कहा कि, ’अर्थ डे’ का बड़ा ही गहन अर्थ है। इसके लिए हम धरती का सम्मान करते रहें एवं सदा शुक्रगुजार होना चाहिए, धरती को मां कहा जाता है, इससे हमें जीवन मिला, हम सबकी पालना होती है, धरती से ही हमारे जल, भोजन आदि की व्यवस्था होती है।

                         हम सबका कर्त्तव्य है धरती की हरियाली को बचाना। वातावरण को दूषित करने में हमारे मन के विचारों का भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए सुन्दर सोचने से ये धरती भी हरी-भरी बन जाएगी। शुद्ध विचारों से आत्मा को शुद्ध बनाकर सबसे बड़ी बचत कर सकते हैं। आज सभी को मानसिक शुद्धता की आवश्यकता है। जैसे मानव होंगे वैसे ही पृथ्वी का भविष्य होगा।

Related Articles

Back to top button