10 वर्ष की दिग्विजयसिंह सरकार ने प्रदेश को बदहाल बना दिया था-श्री देवड़ा

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १० नवंबर ;अभी तक;  म.प्र. में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को प्रातःकाल से लेकर सायंकाल तक ग्राम बुढ़ा, टकरावद, बिल्लोद एवं संजीत सहित आसपास के क्षेत्र में कुल 9 गांवों का जनसम्पर्क किया। श्री देवड़ा के साथ भाजपा मल्हारगढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी मानसिंह माच्छोपुरिया, चुनाव संयोजक पं. राजेश दीक्षित, बुढ़ा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राणा, मण्डल प्रभारी पारस मावर, जिला पंचायत सदस्य संजय रत्नावत, मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शरद जैन सहित क्षेत्र के गांवों के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता भी साथ थे।
                                         श्री देवड़ा ने अपने प्रभावी जनसम्पर्क की शुरूआत प्रातःकाल ग्राम बुढ़ा सेकी। इसके बाद चिल्लोद पिपलिया, टकरावद, खड़पाल्या में जनसम्पर्क किया। इसके बाद श्री देवड़ा ने ग्राम बिल्लोद के प्रमुख मार्गो। पर जनसम्पर्क किया। श्री देवड़ा का बुढ़ा एवं बिल्लोद ग्राम में कई स्थानों पर पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। श्री देवड़ा के साथ दोनों गांवों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सम्पर्क किया और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिये श्री देवड़ा को चुनाव में आशीर्वाद देने की अपील की। श्री देवड़ा ने इसके बाद ग्राम आक्याबिका, बासखेड़ी का भी जनसम्पर्क किया यहां भी उनका पुष्पहारों से स्वागत हुआ। श्री देवड़ा ने सायं संजीत ग्राम के प्रमुख मार्गों एवं मोहल्लों में पहुंचकर मतदाताओं से चुनाव में विजयश्री होने का आशीर्वाद मांगा। श्री देवड़ा ने संजीत मगरा क्षेत्र में भी जनसम्पर्क किया। इन दोनों गांवों में श्री देवड़ा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।
श्री देवड़ा ने ग्राम बुढ़ा, टकरावद, बिल्लोद एवं संजीत के मुख्य चौराहे पर क्षेत्र के नागरिकों ने चर्चा में कहा कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में विकास के अनगिनत काम हुए है। संजीत से मंदसौर तक की सड़क जो बार-बार खराब हो जाती थी उसके स्थायी निराकरण के लिये इस सड़क को डामरीकरण के स्थान पर सीसी से बनाया गया हैं संजीत टकरावद, बिल्लोद एवं बुढ़ा क्षेत्र में भी कई सड़के बनी है। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रू. की सड़के भाजपा की सरकार के कार्यकाल में बनी है। वर्ष 1998 से 2003 तक जब प्रदेश में दिग्विजयसिंह की सरकार थी तब 10 वर्ष में प्रदेश की सड़के बदहाल हो गई थी। लोगों को आवागमन करने मेें बहुत कठिनाईयां आती थी पहले स्कूल नहीं थे अस्पताल नहीं थे, बिजली मिलती नहीं थी। पानी के लिये भटकना पड़ता था। जो कांग्रेस की दिग्विजय सरकार में 10 साल तक कोई काम नहीं करा सकती वह वचन पत्र जारी कर झूठी घोषणाएं कर रही है। झूठे वादे कर रही है। इसलिये क्षेत्र के मतदाता उनसे सावधान रहे और विकास के लिये भाजपा को ही चुने।