प्रदेश

जूनियर रेडक्रॉस दल ने निकाली नगर में मतदाता जागरूकता रैली

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २ नवंबर ;अभी तक;  जूनियर रेडक्रॉस दलों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ गांधी चौराहा पर जिला शिक्षा अधिकारी टेरेसा मिंस, महारानी लक्ष्मीबाई हा.से.स्कूल प्राचार्य के. सी. सोलंकी, शा.उ.मा.वि. क्र. 2 प्राचार्य धर्मपाल सिंह देवड़ा आदि ने किया। रैली ने मंदसौर नगर में भ्रमण कर सभी को आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। रैली में शामिल शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में मतदान हेतु प्रेरित करने वाले स्लोगन वाली तख्तियां ले रखी थी। सभी मतदान के नारे भी लगाये।
                                       इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी बीएल बारीवाल ,स्काउट कमिश्नर सलमा शाह, विकासखंड प्रभारी  मनोहर लाल शर्मा, विनोद कुमार जोशी ,एनसीसी अधिकारी विजय सिंह पुरावत,चेतन दास गनछेड़, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद उमर शेख, ब्लॉक प्रभारी स्काउट सुखदेव बोरीवाल, शांता व्यास, जितेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में जूनियर रेडक्रॉस केडेट्स उपस्थित थे।
                                        अंत में मतदाता जागरूकता शपथ प्राचार्य धर्मपाल सिंह देवड़ा ने दिलाई और राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button