प्रदेश

कांग्रेसजन बूथ स्तर तक सक्रियता से कार्य कर पुनः कमलनाथजी की सरकार बनाये- श्रीमती जायसवाल


महावीर अग्रवाल

मंदसौर ४ मई ;अभी तक;  जिला कांग्रेस की प्रभारी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन पदाधिकारियो की बैठक में भागीदारी की। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन सहित बडी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ, संगठन पदाधिकारियो एवं आम कार्यकर्ताओं ने भागीदारी करते हुये पुनः माननीय श्री कमलनाथजी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
                                 बैठक को संबोधित करते हुये जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस एक पाटी नही विचारधारा है। सत्ता आती जाती है लेकिन विचारधारा सदैव रहती है। कांग्रेस का इतिहास बलिदान एवं त्याग का रहा है। कांग्रेस मजदूर, किसान महिलाओं व गरिब सबका ध्यान रखती है। उन्होनें मंदसौर जिले में संगठन गतिविधियो की जानकारी लेते हुये कहा कि माननीय श्री बाबरियाजी एवं हमने संगठन का स्थानीय ढांचा निचले स्तर तक पहुंचाने के लिये मंडलम  एवं सेक्टर तक काम किया। हम निश्चित रूप से आगामी समय में बूथ एवं पन्ना स्तर तक सफलता पूर्वक संगठन को मजबूत बनाने में सफल होगे। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने खरिद फरोख्त करके सरकार बनायी। कांग्रेस की पंद्रह माह की सरकार में किसानो का कर्जा माफ हुआ, भूमाफियाओ का राज समाप्त हुआ, भोपाल, इंदौर में मेट्रो का कार्य चालु हुआ। भूमाफिया का राज समाप्त हुआ। विधवा पेंशन दुगुनी हुई, गौशाालाओ का निर्माण हुआ, पूजारियो का मानदेय बढाया गया। श्रीराम वन पथगमन की राशि आवंटित करने  जैसे अनेक उल्लेखनीय कार्य हुये।
इससे पूर्व बैठक का संचालन करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन ने कहा कि आज पहली बार जिला प्रभारी श्रीमती जायसवाल हमारे बीच आई है। हमारा जिला संगठनात्मक दृष्टी से मजबूत है जिसे परिणामो में बदलना है। उन्होेनें  मंदसौर जिले के ब्लॉक कांग्रेस सहित मोर्चा संगठनो, विभागो एवं प्रकोष्ठो की जानकारी देते हुये अब तक की गतिविधियो से जिला प्रभारी को अवगत कराया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील, पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, श्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, श्री राकेश पाटीदार, श्री परशुराम सिसोदिया, वरिष्ठ नेता श्री ओमसिंह भाटी, संगठन मंत्री श्री राजेश रघुवंशी, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री सोमिल नाहटा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेनद्रसिंह तोमर, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष श्री सुनिल बसेर, श्री कमलेश सोनी सहित अनेक कांग्रेसजनो ने संबोधित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण सर्व श्री अनिल शर्मा, कृपालसिंह सोलकी, विकास दशोरा, ओमजी राठौर, बसंतीलाल सोलंकी, कमलेश जायसवाल सोनू, गोपाल विश्वकर्मा, ईश्वरलाल धाकड, करणसिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री कर्मवीरसिंह भाटी, जिला पंचायत सदस्य, श्री दीपकसिंह चौहान, श्री श्यामलाल जोकचंद्र, संदीप सलोद, यूनूस मेव, रफत पयामी, मोहम्मद हनीफ शेख, मनजीतसिंह टूटेजा, अजय लोढा, अंबालाल हिंगोरिया, वहीद जैदी, निर्मल बसेर, सुरेन्द्र कुमावत, बम्हानंद पाटीदार, कैलाश मनवानी, सुनिल गुप्ता, राजेन्द्र सेठिया, फकीरचंद्र गुर्जर, शंभुलाल चौहान, मजहर खान, जाहीर पठान, जाहीर पठान, हाजी रशीद, वकार खान, नीलम वीरवाल, श्री कांतिलाल राठौर, अजय सोनी, अशोक खिची, विश्वनाथ सोनी, खुर्शीद आलम, संजय मंडलोई, भगतराम कचनारा, गोपाल राठौड, श्री किशोर गोयल, कमलेश जैन, नवीन शर्मा, विनोद शर्मा दलौदा, आदित्य पाटील, अंजु तिवारी, संजय माहेश्वरी, दुगेशसिंह पटेल गरोठ, राधेश्याम दमामी, संदीप मेहर, जुल्फीकार मेव, सईम खान पठान, प्रमोद फरक्या, पवन पांडेय, विनय राजोरिया, जगदीश कोठारी, तुलसीराम मेहर, देवेन्द्रसिंह राठोड, महेश गुप्ता, दशरथ गरासिया, सम्यंक जैन, नारायणसिंह आंजना, राजेन्द्र कुमावत, जुगल साहू, अजय मारू, प्रीतम पंचोली, दर्शनसिंह, श्रीमती पिंकी सोनी, प्रेमनारायण चौधरी, मनोज श्रीमाल, जितेन्द्र सोपरा, जावेद खिलची, कुसुम विश्वकर्मा, अजहर हयात मेव, राजेन्द्र छाजेड, अनिल बोराना, समरथ गुर्जर, नोंदराम गुर्जर, दिनेश गुप्ता झारडा, समरथ गुर्जर कालियाखेडी,  विनेाद कुमार पाटीदार साबाखेडा सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। अंत में आभार मंदसौर शहर कार्यकारी अध्यक्ष श्री सलीम खान ने माना।

Related Articles

Back to top button