प्रदेश

आज मुनिसंघ का मंगल प्रवेश, कल पंचकल्याणक महोत्सव के लिए होगी पात्र चयन प्रक्रिया

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर ६ जून ;अभी तक;  अभिनंदन नगर में नवनिर्मित दिगंबर जैन अभिनंदननाथ जिनालय के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सानिध्य प्रदान करने आज दिगंबर जैन संत मुनि श्री आदित्य सागर जी अप्रतिम सागर जी व सहज सागर जी महाराज का मंदसौर में मंगल प्रवेश होगा।
                               जिनालय ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री ललित दोषी, कोषाध्यक्ष राजेश जैन बनी वाले व सह सचिव राकेश जैन कुचड़ोद वाले ने यह जानकारी देते हुए बताया मुनि संघ के सानिध्य में दिनांक 13 जून से पांच दिवसीय पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ होगा। श्री पार्श्वनाथ जिनालय बंडी जी का बाग में विराजित पूज्य मुनि श्री सुखसागरजी, शुद्धसागरजी,आर्यिका शुद्ध मती व शुभमती माताजी भी महोत्सव में सानिध्य प्रदान करेंगे। मुनि संघ का आगमन दलोदा की ओर से हो रहा है, राजाराम फैक्ट्री की ओर से मुनिश्री प्रातः 7.30 बजे बीपीएल चौराहा स्थित तार बंगला मंदिर पहुंचेंगे, जहां नगर की संपूर्ण दिगंबर जैन समाज द्वारा बैंड बाजे व मंगल कलश के साथ संघ की भव्य अगवानी की जाएगी। यहां से विशाल जुलूस के साथ मुनि श्री सहकारी बाजार, गीता भवन रोड होते हुए अभिनंदन नगर जिनालय पहुंचेंगे, यहां धर्म सभा होगी।
                               महोत्सव समिति की मीडिया प्रभारी डॉ चंदा भरत कोठारी ने बताया 8 जून को प्रातः 8:30 बजे से मुनि संघ के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव के लिए ध्वजारोहण कर्ता, यज्ञ नायक, भगवान के माता-पिता,सौधर्म इंद्र, कुबेर इंद्र, ईशान इंद्र,अष्ट कुमारीया,छप्पन कुमारियां आदि कई पात्रों का चयन किया जाएगा।
                                   कार्यक्रम के पश्चात समस्त समाज का स्वामी वात्सल्य होगा। पंचकल्याणक महोत्सव समिति अध्यक्ष श्री शांतिलाल बड़जात्या, जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश जैन व सचिव अजीत बंडी,सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष आदिश जैन,मुनि सेवा समिति अध्यक्ष अरविंद मेहता आदि ने समस्त समाजजनों से मुनि श्री के मंगल प्रवेश जुलूस व पात्र चयन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button