प्राथमिक विभाग नूतन में किया नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर एक जुलाई ;अभी तक;  शासन के निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव के अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय  नूतन में नवप्रवेशी छात्रों का पुष्पहार एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 1 जुलाई को शाला में प्रथम दिन 10 छात्रों ने प्रवेश लिया।
                          प्रवेश उत्सव के अवसर पर जिला शिक्षा केन्द्र से एपीसी रामलाल लोदवार ने कहा कि  शिक्षित व्यक्ति ही परिवार, समाज व देश को उन्नति की ओर ले जा सकता है। इसलिए प्रत्येक बच्चे का शिक्षित होना आवश्यक है। आपने बच्चों को नियमित स्कूल आने व अनुशासन में रहने की बात कही।
                            इस अवसर पर बी.आर.सी. विनोद शर्मा, बी.ए.सी. पंकज गेहलोद उपस्थित थे। शाला स्टॉफ श्रीमती अनिता डोसी, श्रीमती आशा मेहता, श्रीमती संजीवनी शिन्दे एवं श्रीमती किरण पाटील उपस्थित रहे।