तरूण खिंची ने मल्हारगढ़ विधानसभा से दावेदारी पेश की

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर एक जुलाई ;अभी तक;  1 जुलाई, शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त  पर्यवेक्षक श्री अर्जुनसिंह मोरवाड़िया एवं कांग्रेस जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना जायसवाल ने मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव तरूण खिंची ने श्री मोरवाड़िया एवं श्रीमती जायसवाल के समक्ष मल्हारगढ़ विधानसभा से अपने दावेदारी पेश की।साथ ही श्री खिचीं ने मल्हारगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के जीत की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

                                          मल्हारगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने श्री खिंची के समर्थन में श्री मोरवाड़िया एवं श्रीमती जायसवाल से कहा कि श्री खिंची मल्हारगढ़ विधानसभा के लिये साफ एवं स्वच्छ चेहरा है तथा श्री खिंची कांग्रेस के वर्षों से जुड़े हुए है। आप कांग्रेस अ.जा. विभाग के जिलाध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी निभा चुके है तथा मल्हारगढ़ विधानसभा के मतदाताओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए है।