प्रदेश

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी का आभार ज्ञापित किया

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ५ दिसंबर ;अभी तक;  मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये 3 दिसम्बर को मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
                                               शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, एवं अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, होमगार्ड, केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक मीडिया साथियों और शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी का हृदय से आभार ज्ञापित किया है। श्री राजन ने कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों और सक्रिय सहयोग से ही निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निर्बाध एवं शांतिपूर्ण रूप से हो सकी।

 

Related Articles

Back to top button