बड़ेसाथ ओसवाल महिला मंडल ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर ११ अप्रैल ;अभी तक;  बड़े साथ ओसवाल महिला मंडल द्वारा समाज के होली मिलन समारोह में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसकी समाजजनों ने सराहना की।
                      महिला मंडल उपाध्यक्ष अंजना कोचेटा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह पर महिला मण्डल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसमें  मंगलाचरण डांस एवं शिक्षाप्रद नाटक पुष्पलता चंडालिया एवं ग्रुप ने प्रस्तुत किया। मां सच्चाई माता की शुरुआत कहां से शुरू हुई इस पर छोटे-छोटे बच्चों ने नाटक प्रस्तुति किया। 12 भावना को लेकर सुंदर नृत्य नाटिका पायल जैन टीम द्वारा प्रस्तुत की गई।
                       कार्यक्रम में अतिथि समाज संयोजक सुरेंद्र लोढ़ा, अध्यक्ष अजित संघवी, हस्तीमल कोचेटा, राजू संचेती, नवीन अध्यक्ष विनोद मेहता, महामंत्री हिम्मत लोढ़ा आदि ने दीप प्रज्ववलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन सुनिता खाबिया व दिव्या कांकरिया ने किया। आभार मंत्री विनीता  कीमती ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में  समाजजन उपस्थित रहे।