प्रदेश

बालाजी ग्रुप का उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करने के साथ ही मानव मात्र की सेवा करना है- मंगल बैरागी

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २३ अगस्त ;अभी तक;  महावीर फतेह करे सेवा संस्था बालाजी ग्रुप की बैठक ग्राम माल्याखेड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष श्री बैरागी ने ग्रामवासियों के सहमति से माल्याखेड़ी गांव प्रमुख रविराज चौहान को नियुक्त किया गया।
                               प्रारंभ में गांव स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके पश्चात् आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष श्री बैरागी ने कहा कि बालाजी ग्रुप का उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करने के साथ ही मानव मात्र की सेवा करना है। कोरोना काल में भी बालाजी ग्रुप ने सक्रिय होकर मानव एवं गौ सेवा की है। श्री बैरागी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मानव सेवा करने का संकल्प दिलाया। मानव सेवा के साथ ग्रुप द्वारा मुक पशु सेवा, रक्तदान के क्षेत्र में विशेष पहचान कायम की है। सभी युवा इन सेवा कार्यों को और आगे बढ़ाये।
                            इस दौरान उपस्थित ग्रामीणजनों ने बालाजी ग्रुप के जिला अध्यक्ष लोकेन्द्र मंगल बैरागी  व नवनियुक्त ग्राम प्रमुख रविराज चौहान का साफा बांधकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर गल्याखेड़ी ग्राम प्रमुख  वासुदेव माली, लोकेश ठाकुर, कृष्णा ग्वाला, रवि माली, नागेश, सोहन माली पिंकेश मीणा, बंशीलाल खेतरा, आशीष  परिहार, जसवंत बरोला, नागूलाल चौहान, रविन्द्र, दिलीप, शंकरलाल, अनिल मेघवाल, दिनेश तेनीवार, पिंकेश चौहान, अजय बारोला, नरेन्द्र मेघवाल, पप्पू, देवेन्द्र, श्रवण, नरेन्द्र मेघवाल, संजू चौहान, राजेश चौहान, दिनेश चौहान, अर्जुन परिहार, रविराज, पंकज माली, दीपक राव मराठा, मुकेश राठौर, गोविन्द कहार, लक्की कहार, पप्पू सांखला, जुझार, विनोद चौहान, किरण परिहार, आनन्दीलाल बरोला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन अर्जुन परिहार ने किया एवं आभार नरेन्द्र मेघवाल ने माना।

Related Articles

Back to top button