रोटरी ने बसंत विहार में किया पौधारोपण

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २३ अगस्त ;अभी तक;  रोटरी क्लब मंदसौर ने बसंत विहार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर 25 पौधे लगाये। अध्यक्ष पवन पोरवाल ने कहा कि शहरीकरण व औद्योगिकीकरण के इस दौर में पौधारोपण अति आवश्यक है। प्रारंभ में प्रार्थना का वाचन क्लब ट्रेनर व पूर्व अध्यक्ष प्रवीण उकावत ने किया।
                                 प्रोजेक्ट चेयरमेन शरद गांधी ने कहा कि हर रोटरी सदस्य कम से कम 5 पौधे लगाकर उसे बढ़ा करने की जिम्मेदारी ले। इस अवसर पर सूरज तोमर, अशोक उकावत, दिनेश जैन, मनोज भाचावत, पिंकेश चेलावत, भूपेन्द्र सोनी, रितेश भगत, मनीष गर्ग, राकेश डोसी, पवन जैन, सौरभ तोमर, दिनेश रांका, डॉ. कमलेश कुमावत, धीरज कांकरिया आदि उपस्थित थे।
                             संचालन पूर्व अध्यक्ष संजय गोठी ने किया। आभार सचिव अनिल चौधरी ने माना।