प्रदेश

सुनील केवट का लेखा अधिकारी के पद पर हुआ चयन

दीपक शर्मा

पन्ना ११ जून ;अभी तक; मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किये गये है जिसमें जिले के अनेक प्रतिभागी सफल हुए है। इसी कडी में जिले के होनहार युवा सुनील केवट का चयन लेखा अधिकारी के पद पर हुआ है। सुनील गरीब परिवार का लडका है, उसने अपनी मेहनत एवं लगन से जिले का, अजयगढ क्षेत्र का तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। उनके चयन होने पर कहार महा संघ द्वारा बंधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

                                           बंधाई देने वालो मे राष्ट्रीय महा सचिव अजय रैकवार, राम गोपाल रैकवार, नीरज रैकवार, बृजलाल रैकवार, नारायण रैकवार, संतोष वर्मन, संजय रैकवार, राम कृष्ण रैकवार, गोविन्द रैकवार, कमलेश केवट, माया रैकवार, मेघा रैकवार और कैलाश रैकवार आदि ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button