प्रदेश

अ.भा. श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद की छः दिवसीय फागस तेरस यात्रा हेतु 61 यात्रियों का दल मंदसौर से रवाना

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २२ मार्च ;अभी तक;  लगातार तीसरे वर्ष अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के तत्वावधान में छः दिवसीय फागस तेरस यात्रा के लिये 61 यात्रियों का दल मंदसौर से बस से रवाना हुआ। मुख्य अतिथि त्रिस्तुतिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र लोढ़ा, अध्यक्ष गजेन्द्र हिंगड़, सचिव अशोक खाबिया, संघ के वरिष्ठ हस्तीमल चपरोत, बड़े साथ ओसवाल समाज के महामंत्री विजय सुराणा ने जैन ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया तथा कुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
                               इस अवसर पर यात्रा के संघपति के रूप में छोरिया परिवार व सालगिया परिवार प्रतापगढ़ के अश्विन छोरिया व अर्पित सालगिया का अतिथियों व राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल से बहुमान किया गया। साथ ही परिषद द्वारा समस्त यात्रियों की संघ पूजा भी की गई। यह यात्रा तीर्थ स्थलों का दर्शन लाभ लेकर 26 मार्च को मंदसौर लोटेगी।
                           इस अवसर पर त्रिस्तुतिक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र लोढ़ा ने कहा कि यह फागुन सुदी तेरस यात्रा लगभग 84 हजार वर्षों से चल रही है। अपने सभी कर्मो से मुक्त होकर फागन सुदी तेरस के दिन शत्रुंजय गिरीराज पर भांडवा के डूंगर उपर 8.5 करोड़ मुनि भगवंतों के साथ मुनि शाम्ब और प्रध्युम्न को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। उनकी यह मोक्ष यात्रा का स्मरण रखते हुए यह यात्रा आयोजित की जाती है।
                           अध्यक्ष गजेन्द्र हिंगड़ ने कहा कि राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद द्वारा जो यह फागुन तेरस यात्रा निकाली जा रही है इसमेें पालीताणा, गिरनार, कलिकुंड पार्श्वनाथ, अजहरा पार्श्वनाथ, सोमनाथ, सावथी तिर्थ, वंथली तीर्थ, मोहनखेड़ा आदि अनेक तीर्थों की यात्रा कराई जा रही हैं जो अनुमोदनीय है।
                               इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के अध्यक्ष अजय फांफरिया, महामंत्री कमलेश सालेचा, विपिन चपरोत, विशाल हिंगड़, यश बाफना, अपूर्व डोसी, जितेन्द्र लोढ़ा आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन सह कोषाध्यक्ष जयेश डांगी ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष विपिन चपरोत ने माना।

Related Articles

Back to top button