दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत,एक गंभीर घायल

देवेश शर्मा
मुरैना  11 अप्रैल ;अभी तक;  मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के भजपुरा गांव के पास सोमवार की रात  किसी तेज रफ्तार वाहन ने  बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो युवकों ने पोरसा अस्पताल में दम तोड़ दिया। तथा एक युवक की हालत बेहद नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद एक अन्य सड़क दुघर्टना में रात्रि में ही अज्ञात वाहन ने राहगीर युवक सुरेश सिकरवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने दोनों ही अलग अलग दुर्घटना का अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहनों की पतारसी शुरू करदी है।
                           उधर दोनो दुर्घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर रात्रि में ही साधु सिंह तिराहे पर उपद्रव कर दिया। इस बीच एक ट्रक के कांच तोड़ डाले। वहीं एक ऑटो में तोड़फोड़ कर उसके चालक की लाठी डंडों से मारपीट की।
                                 पुलिस निरीक्षक रामपाल सिंह से मिलीजानकारी के मुताबिक गोलू पुत्र हरिलाल सखबार उम्र 18 साल अपने दो रिश्तेदार सुंदर पुत्र पप्पू उम्र 20 साल ,अंबाह व अरविंद सिंह उम्र 21 साल निवासी जल का नगरा के साथ बाइक से भजपुरा गांव से पोरसा की ओर आ रहे थे। इसी बीच भजपुरा गांव के पास ही किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होने बताया कि
                                स्थानीय लोगों ने तीनों को सड़क पर पड़ा देखा तो उन्हें पोरसा अस्पताल लेकर आए। जहां गोलू व सुंदर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे युवक अरविंद की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर क्षेत्र के विधायक कमलेश सखवार ने आज भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मृतकों के परिजनों को एक एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की।