रक्तसेवा हिंदुस्तान संस्थापक नागेश्वर मालवीय ने किया 19वीं बार रक्तदान

महावीर अग्रवाल 

 मन्दसौर ११ अप्रैल ;अभी तक;  मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की सामाजिक संस्था रक्त सेवा हिंदुस्तान के संस्थापक नागेश्वर मालवीय निवासी राणाखेड़ा ने जिला चिकित्सालय मंदसौर पहुंच कर स्वेच्छिक  19वां रक्तदान किया। इससे पहले नागेश्वर मालवीय ने अपना 18वां रक्तदान आईआईटी कॉलेज तिरुपती आंध्रप्रदेश में किया।
                        ज्ञात हो कि रक्त सेवा हिंदुस्तान अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर से सम्मानित हो चुकी है अभी तक संस्था के द्वारा 63 रक्तदान शिविर लगा दिये है व कोरोना काल व डेंगू जैसी भयानक बीमारी में भी संस्था के रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया गया।संस्था द्वारा अभी लगभग 6721 यूनिट रक्त संग्रहण कर जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक में जमा करवाया गया।
                        रक्त सेवा हिंदुस्तान के संस्थापक नागेश्वर मालवीय ने बताया की आगामी 15 अप्रैल को झांझरपुर बिहार मंे संस्था राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होगी। रक्तदान करते समय रक्त सेवा हिंदुस्तान के शामगढ़ तहसील अध्यक्ष लोकेन्द्र सामेरिया चंदवासा व जिला चिकित्सालय ब्लड बेंक अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा, जाकिर सर, लैब टेक्नीशियन हरपाल सिंह जादौन, पूनम मेडम आदी उपस्थित थे।