प्रदेश

सामाजिक समरसता प्रवासी समाज के लिए आवश्यक- विभाष उपाध्याय, प्रवासी समुदाय का परिवार मिलन समारोह संपन्न

महावीर अग्रवाल 

मंदसौर १३ मई ;अभी तक;  प्रवासी समुदाय मालवा प्रांत विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु जनजाति परिवार मिलन समारोह का आयोजन बंजारी बालाजी पानपुर मंदसौर में संपन्न हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त विभाष उपाध्याय,प्रांत प्रमुख एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रवि प्रतापसिंह बुंदेला ,विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मदनलाल राठौर,  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत,संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, वीरेंद्र कुमार यादव गरोठ मंचासीन थे।
                               इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभाष उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को प्रवासी समाज की चिंता करना चाहिए और आगे आना चाहिए। जिससे इस समाज को अन्य गतिविधियों से जोड़ा जा सके। सामाजिक समरसता के लिए प्रवासी समुदाय को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना आवश्यक है।
                            विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रवासी समुदाय को शिक्षा के साथ टेक्नोलॉजी से भी जोड़ना होगा । ताकि उनके लिए रोजगार के अवसर आसानी से उपलब्ध हो सके। वरिष्ठ प्रचारक रविप्रताप सिंह बुंदेला ने प्रवासी समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लगातार किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत ब्योरा दिया व कहा  कि  इन उपेक्षित समाज को सबके साथ जोड़ने  के लिये दिन- रात लगे हुए हैं। युवाओं की टीम को आगे आना होगा । तभी समाज की दशा और दिशा बदल सकती है। उन्होंने बताया कि युवाओं में जोश भरने के लिए आगामी 15 से 22, मई तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रवासी समुदाय के सभी युवा सहभागिता करेंगे।
जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि मंदसौर जिले में प्रवासी समुदाय को मुख्य धारा में जोड़ने के काफी सक्रिय प्रयास हुए हैं जिनके परिणाम भी आए  हैं। उन्होंने इस कार्य में पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे सहयोग की पहल की। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने कहा कि विकास का चेहरा केवल भौतिक व संसाधनीय ही नहीं होता उपेशित समाज का उत्थान भी विकास का ही स्वरूप है।
नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम में कन्हैयालाल सोनगरा, रूपनारायण मोदी, मुकेश आर्य, डॉ. प्रवीण मंडलोई, पं. अरुण शर्मा, संध्या शर्मा चेन सिंह,विजय सुराणा ,संजय शर्मा, राम सिंह राठौर विनोद मेहता, वासुदेव धनगर, रविंद्र कुमार पांडे, कमलेश चौधरी, जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी, विकासखंड समन्वयक नारायण सिंह निनामा, अर्चना भट्ट, नीमच जिला समन्वयक वीरेंद्र ठाकुर, परामर्शदाता रूपदेवसिंह सिसोदिया, हरिओम गंधर्व, संदीप शर्मा, दिनेश सोलंकी, उषा सोलंकी, सत्यनारायण प्रजापत, महिला जिला संयोजिका श्रीमती सुनीता, ओमेश राठौर, राधेश्याम लुहार ,सचिन पारिख सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रूपदेवसिंह सिसौदिया ने किया। आभार विनोद मेहता ने माना।

Related Articles

Back to top button