शाहनगर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

दीपक शर्मा
पन्ना १७ जनवरी ;अभी तक;  पन्ना जिले के ग्राम पंचायत शाहनगर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँची।इस मौके पर पवई विधायक प्रहलाद लोधी और एस डीएम श्रुति अग्रवाल द्वारा जनता की समस्याओ को सुन कर मौके पर निराकरण किया गया।
                               इस संबंध में एसडीएम शाहनगर ने जानकारी देते हुए बताया की अब तक उनके अनुभाग की 68 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच चुकी है। सुस्री अग्रवाल ने कहा की जो अधिकारी इस यात्रा में सामिल नही हो रहे हे उनके खिलाफ नोटिस जारी किए जायेगे।इसके पूर्व सरपंच मनोज जैन द्वारा पंचायत में विधायक श्री लोधी का तुलादान किया गया। लेकिन कार्यक्रम में कुछ अधिकारियों के न पहुंचने पर विधायक प्रहलाद लोधी द्वारा उन्हें फटकार भी लगाई गई।
           पन्ना जिले के पवई विधान सभा में अधिकारी कर्मचारी सरकार की योजनाओं के प्रति कितने लापरवाह है।इसका उदारहण पवई विधानसभा से सामने एक बार फिर आया है। दर्शक पवई विधान सभा क्षेत्र में शाहनगर में आज  विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम था।जिसमे जमकर जनता उमड़ी थी ,लेकिन जनता समस्याओं को लेकर पहुंची थी।परंतु उनके निराकरण के लिए जल संसाधन विभाग,जनपद पंचायत सीईओ सहित मंच से कई अधिकारी गायब दिखे,और विधायक के द्वारा माइक से बुलाने के बाद भी उपस्थित नही हुए तो विधायक जी भड़क गए,,,। विधायक जी के ने बगल में बैठी एडीएम श्रुति अग्रवाल की ओर मुखातिब होकर फटकार लगा दी। जब विधायक प्रहलाद लोधी फटकार लगा रहे थे तब एसडीएम मैडम केवल सर  हिलाती रही,,,।
                                इसके पहले भी अधिकारियों की गैर मौजूदगी से नाराज पवई विधानसभा से भाजपा विधायक प्रह्लाद लोधी ने खुले मंच से अधिकारी कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई थी।उन्होंने अधिकारियों के बाप का राज नहीं है,,,,को एक बार फिर शाहनगर में दोहराया ,,, कहा कि अगर यात्रा में अधिकारी मौजूद नही रहेंगे और गरीब तक हमारी सरकार की योजनाएं नही पहुँचेगी।तो ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।और भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दिया जायेगा।वहीं अब शाहनगर एसडीएम श्रुति अग्रवाल अनुपस्थित रहे अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस देने की बात कर रही हे।
                                   दर्शल पन्ना जिले के पवई जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहनगर में मोदी की गारंटी वाला रथ सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर आज पहुँचा था।ग्राम में यात्रा के लिए ग्राम पंचायत शाहनगर द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ पवई विधानसभा से भाजपा के विधायक प्रहलाद लोधी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे।लेकिन यहां जनपद सीईओ और जलसंसाधन विभाज सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद नही रहे।जिससे विधायक को गुस्सा आ गया। और उन्होंने खुले मंच से ही अधिकारियों को चतेवानी दे डाली। कहा बाप का राज नहीं हे ,,,,जनता की समस्याओ का समाधान करना अधिकारियों का काम हे।जनता का राज हे,,,,सरकार इस कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योजनाएं घर घर और जन जन तक पहुँचाना चाहती है।लेकिन अधिकारी अगर मौजूद नही रहेंगे तो कैसे सरकार की योजनाएं गरीब हितग्राहियों तक पहुँचेगी।उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते फटकार लगाते हुए कहा कि अगर अधिकारियो की मानसिकता कांग्रेसियों की तरह हे तो वह ट्रांसफर करवा कर पवई से बाहर चले जाएं।
इनका हे कहना:-
 येे बाप का राज नहीं हे,,,सरकार इस कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी योजनाएं घर घर जन जन तक पहुँचाना चाहती है।लेकिन अधिकारी अगर मौजूद नही रहेंगे तो कैसे सरकार की योजनाएं गरीब हितग्राहियों तक पहुँचेगी।अधिकारियों के बाप का राज नही है।मानसिकता कांग्रेसियों की तरह हे तो वह ट्रांसफर करवा कर पवई से बाहर चले जाएं। बरना हम भोपाल जाकर ट्रांसफर करवाए।
पहलाद लोधी (भाजपा विधायक पवई)
यह सरकार की योजनाएं  हे जिन्हें जनता के बीच तक ले जाना का काम यात्रा के द्वारा किए जा रहा है और जनता की समस्याओं के तुरंत निदान किया जा रहा है अधिकारी कर्मचारी जो  विकसित भारत संकल्प यात्रा में नहीं रह रहे हैं उनको नोटिस दिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी
 श्रुति अग्रवाल
एसडीएम शाहनगर