प्रदेश

श्री महावीर जिनालय समाज ने आयोजित किया बहुमान समारोह

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २९ मार्च ;अभी तक;  श्री दिगम्बर जैन महावीर जिनालय जनकुपूरा में अजमेरा परिवार द्वारा आयोजित किए गए दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ भव्य रूप में आयोजित कर महती धर्म प्रभावना करने के लिये जिनालय समाज द्वारा बहुमान समारोह का आयोजन किया गया।
                                    इस अवसर पर पूज्य मुनिश्री प्रशमसागरजी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान की पूजा आराधना के साथ आप धर्मात्मा को साथ लेकर चले। विष्णुकुमार मुनिराज ने शिष्यों की रक्षा के लिये दीक्षा छोड़ दी। पुण्यात्मा का सम्मान होना आवश्यक है। प्रभु की पूजन आराधना का संयोग महान पुण्य से ही प्राप्त होता है। श्री शांतिलाल बड़जात्या ने भी संबोधित किया।
                                 समारोह में एड. श्री पवन कुमार अशोक कुमार कैलाशचन्द्र अभयकुमार अजमेरा का महावीर जिनालय संरक्षक श्री शांतिलाल बड़जात्या, अध्यक्ष जयकुमार बड़जात्या, उपाध्यक्ष महावीर पाटनी, सचिव डॉ. संजय गांधी आदि ने शाल श्रीफल भेंटकर व अभिनदंन पत्र प्रदान कर उनका बहुमान किया।
इस अवसर पर सरावगी समाज, दिगम्बर जैन सोश्यल ग्रुप मेन, जैनम ग्रुप, तार बंगला मंदिर व जूना मंदिर द्वारा भी अजमेरा परिवार को अभिनंदन पत्र भेंट किए गए।
                       समारोह में अभिनंदननाथ जिनालय, आदिनाथ विहार मंदिर, हूमड़ समाज, सीनियर सिटीजन गु्रप, ओल्ड गोल्ड सोसायटी आदि अनेक संस्थाओं द्वारा अजमेरा परिवार का बहुमान किया गया।
                           आयोजन के दौरान मण्डल विधान आयोजन में सहयोग प्रदान करने के लिए श्री अभय अजमेरा परिवार ने श्री महावीर जिनालय ट्रस्ट, विधानाचार्य पं. अरविंद जैन, पं. विजय कुमार गांधी, आनन्द जैन शास्त्री, राजेश बड़जात्या, डॉ. चंदा कोठारी, मोनिका विनायका, भारती बड़जात्या, अक्षिता गोधा, प्रकाश व राकेश जैन तथा दिगम्बर जैन समाज की समस्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
संचालन डॉ. चंदा भरत कोठारी ने किया, आभार अभय अजमेरा ने माना।

Related Articles

Back to top button