प्रदेश

राजपूत समाज सीतामऊ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, हिम्मतसिंह राठौर अध्यक्ष चुने गये

महावीर अग्रवाल

मन्दसौर १६ मार्च ;अभी तक;  जिला राजपूत समाज संगठन शाखा सीतामऊ की निर्वाचन बैठक पूर्व सूचना के आज 16 मार्च, शनिवार को समय  दोप. 12 बजे पैलेस गार्डन सीतामऊ में निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
                             जिला अध्यक्ष श्री रूगनाथ सिंह काचरिया, पूर्व अध्यक्ष श्री महेंद्रसिंह शक्तावत, तहसील अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह धाराखेड़ी, निर्वाचन संयोजक श्री के.के. सिंह  भाटी, श्री रिपुदमन सिंह चंद्रावत, श्री तेजपाल सिंह धाकड़ी, श्री अजय सिंह चौहान की उपस्थित में प्रारंभ हुई।
                         सीतामऊ इकाई के अध्यक्ष पद के लिए श्री हिम्मत सिंह राठौर ठिकाना छोटी पतलासी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए श्री अरविंद सिंह खेजडिया, श्री नरेंद्र सिंह चौहान मोरखेड़ा, श्री कुशाल सिंह अरनिया गोड, श्री ब्रजराज सिंह  राठौर लावरी चुने गए। सचिव श्री शैलेंद्र सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष श्री लाल सिंह राठौर सेदरा करनाली, सहसचिव श्री हनुमंत सिंह राठौर मेरियाखेड़ी, संगठन सचिव श्री नारायण सिंह भाटी लसूडिया, प्रचार सचिव श्री गजराज सिंह भाटी लसूडिया, प्रवक्ता श्री महिपालसिंह चौहान नकेड़िया को बनाया गया ।

 


Related Articles

Back to top button