प्रदेश

स्वर्णकार समाज शहर पंचायत के स्वर्णिम रिसोर्ट निर्माण हेतु समाजसेवी लक्ष्मीनारायण सोनी ने दी 3 लाख 11 हजार रू. की राशि

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर ११ अप्रैल ;अभी तक;  स्वर्णकार समाज शहर पंचायत मंदसौर द्वारा दान में प्राप्त हुई भूमि पर भव्य रिसोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें रिसोर्ट में कमरा निर्माण हेतु समाजसेवी श्री लक्ष्मीनारायण सोनी रामपुरा वालो ने 3 लाख 11 हजार रू की राशि शहर पंचायत को सहयोग स्वरूप प्रदान की है। जिस पर उनका सम्मान शहर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन डाबर के नेतृत्व में समाजजनों ने किया । शहर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन डाबर, उपाध्यक्ष गोपाल सोनी धुंधड़कावाला, नागेश्वर सोनी, राधेश्याम प्रोफेसर के मार्गदर्शन में रिसोर्ट का निर्माण कार्य जारी है जिसमें समाजजनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
                                   शहर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन डाबर ने बताया कि साथ ही रिसोर्ट निर्माण कार्य में कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख 11 हजार रुपया समाज के श्री भंवरलाल अफजलपुर वाला, अजय सोनी डायमंड ज्वेलर्स, चंद्रप्रकाश नारायणगढ़ वाला, राजेश सोनी प्रतापगढ़ वाला, राजा भैया प्रतापगढ़ वाला, दीपक दीवान एवं विजयप्रकाश सोनी द्वारा भी घोषणा की गई है। जिनका भी समाज आभार व्यक्त करता है।

Related Articles

Back to top button