प्रदेश

उप संचालक के शोषण से परेशान वन कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन

दीपक शर्मा

पन्ना २६ जून ;अभी तक; मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ पन्ना द्वारा स्थानीय मांगों के संबंध में मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष महीप रावत के नेत्रत्व मे ज्ञापन सौंपा गया पन्ना टाइगर रिजर्व के उप सचालक द्वारा कर्मचारियों एवं श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है। जबकी वन कर्माचारी/श्रमिक दिनरात जंगल की रखवाली के लिए तैनात रहतें है। इनकी मेहनत एवं त्याग समर्पण से ही पूरे भारत वर्ष में पन्ना टाइगर रिजर्व का नाम जाना जाता है इतनी कठिन सेवा करने वाले कर्मचरियों के साथ भेद भाव पूर्ण नीति अपनाकर अधिकारीयों द्वारा शोषण किया जाता है।

                           वन कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री को भी पत्र के माध्यम से भी अवगत कराया गया था कि लेकिन उप क्षेत्र संचालक पन्ना द्वारा कर्मचारियों के साथ मानसिक एवं आर्थिक शोषण किया जा रहा है न ही शाशन के आदेशों का पालन किया जाता है जो कि चिंता का एक विषय होकर मनोबल गिराने वाला है।

वन कर्मचारीयों द्वारा ज्ञापन मे विभिन्न बिन्दुओं का उल्लेख किया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के स्थानांतरित कर्मचारियों को मुक्त किया जाये। पन्ना टाइगर रिजर्व में आकस्मिक श्रमिकों को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है जो तत्काल दिया जाये। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारी/स्थाईं कर्मी/आकस्मिक श्रमिकों को राशन भत्ता/प्रोजेक्ट भत्ता का भुगतान पन्ना टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों के यात्रा देयक दो वर्ष से लंबित है जिसे तत्काल दिलाया जाये। पन्ना टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों का मेडिकल बिलो का भुगतान तत्काल किया जाये सहित अनेक बिन्दुओं को शामिल किया गया है। उक्त ज्ञापन के दौरान अनेक लोग उपस्थित रहें। जिसमें मुख्य रूप से अशोक पांडेय अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, आरके चौराहा अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, आरपी राय अध्यक्ष कर्मचारी कांग्रेस, राम किशोर अध्यक्ष वाहन चालक पन्ना आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button