प्रदेश

500 रूपये में गैस सिलेंडर देने की कांग्रेस की घोषण पर केन्द्रीय पेट्रोलियम एंवम प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री का बयान, कांग्रेस को चाहिये सत्ता देश जाये जहन्नुम में

आशुतोष पुरोहित
खरगोन 8 जून ;अभी टकल  मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बडवाह पहुंचे केन्द्रीय पेट्रोलियम एंवम प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली का मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यो में कांग्रेस की मात्र 500 रूपये में गैस सिलेंडर देने की घोषण पर बडा बयान आया है। केन्द्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली का कहना है की कांग्रेस को सत्ता चाहिये। भले ही देश जहन्नुम में जाये। पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार देश को आगे बढाने वाली और दुनिया में भारत की पहचान बनाने वाली सरकार है। देश को बेचने वाली सरकार नही है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 9 साल के कार्यकाल में देश को आगे बढाया है। दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाई है। केन्द्रीय पेट्रोलियम एंवम प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली आज खरगोन जिले के बडवाह और सनावद में भाजपा का संपर्क से समर्थन अभियान को लेकर पहुंचे थे।
                                 इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कांग्रेस की पिछली सरकारो में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। केन्द्रीय मंत्री का कहना था की भ्रष्टाचार को लेकर कई लोग जेल गये है।  इन्टरनेशनल मार्केट में तेल और गैस के भाव के आधार पर देश की पेट्रोलियम कंपनि तय भाव तय करती है। हम भी चाहते है भाव कम रहे लेकिन हम देश नही बेच सकते है। देश में 83 प्रतिशत तेल और 50 प्रतिशत गैस बहार से आती है। बाजार पर ही दाम निर्भर होते है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर कर्नाटक और हिमाचल में सत्ता की हासिल कर ली। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के साथ भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और  खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला भी मौजूद थे।
                          इस दौरान केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने बडवाह और सनावद में पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियाॅ बताई और आमजन से संवाद भी किया। बडवाह में भाजपा के महासम्पर्क अभियान को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री भुवनेश सेगर के निवास पर चाय पर चर्चा को लेकर पहुंचे। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। इधर सनावद में पूर्व सैनिको के सम्मान सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शामिल होकर पेट्रोलियम एंवम् प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने 9 वर्ष में पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई।

Related Articles

Back to top button