प्रदेश

मंदसौर से 8 लेंन को जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन में तब्दील कराने की विधायक सिसोदिया ने शुरू की कोशिश

महावीर अग्रवाल
मंदसौर एक जून ;अभी तक;  मंदसौर के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने वाले विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर से 8 लेन को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग मंदसौर- सीतामऊ -सुवासरा को फोरलेन में तब्दील किए जाने की कोशिश शुरू करते हुए इसका  मांग पत्र केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजा जिसमें मंदसौर के साथ ही रतलाम जिले के जावरा से 8 लेन में जुड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क जावरा -नागदा -उज्जैन को भी फोरलेन में तब्दील किए जाने की मांग की।
                            वरिष्ठ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी को लिखे पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश में दिल्ली मुंबई 8 लेन जो कि मंदसौर जिले के दलावदा (दीपाखेडा) तथा रतलाम जिले के जावरा मे है जहां से 8 लेन सडक पर जाने के लिये प्रवेश मिलेगा, इस 8 लेन को जोडने वाली सडक मंदसौर से दलावदा (दीपाखेडा) लगभग 40 कि.मी. है वर्तमान मे इसी दूरी पर मंदसौर-सीतामउ-सुवासरा टोल रोड 2 लेन सडक है जिसे फोरलेन में तब्दील किया जाना निकट भविष्य मे बहुत ही जरूरी होगा, इसी तरह दूसरी सडक रतलाम जिले के जावरा से 8 लेन मे जुडेगी यह सडक जावरा से उज्जैन टोल रोड 2 लेन सड़क है यह 2 लेन सडक जावरा-नागदा-उज्जैन के नाम से प्रचलन में है इसको भी फोरलेन में तब्दील किया जाना नितांत आवश्यक होगा। उल्लेखनीय है कि उज्जैन महाकाल दर्शन हेतु गुजरात के बडौदरा, सूरत, अहमदाबाद तथा मुबंई तक के श्रद्धालु इसी सडक से 8 लेन सडक प्रारंभ होने के पश्चात महाकाल दर्शन हेतु यात्रा करेगें जिससे उक्त 2 लेन सडक को 4 लेन सडक मे परिवर्तित होने के पश्चात उनका सफर आसान होगा।
                               उल्लेखनीय है कि मंदसौर से सुवासरा तक के मार्ग पर वर्तमान में भी अत्यधिक यातायात रहता है। ऐसे में जब 8 लेन मार्ग प्रारंभ होगा तब इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ जाएगा। क्योंकि 8 लेन तक जाने वाले तमाम वाहन इसी मार्ग से होकर जाएंगे। ऐसे में इस मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाना नितांत आवश्यक है। इसी के चलते विधायक श्री सिसोदिया ने इसके प्रयास शुरू किए। ताकि 8 लेन मार्ग प्रारंभ हो उससे पहले यह महत्वपूर्ण सड़क भी फोरलेन में तब्दील हो जाए।

 

Related Articles

Back to top button