प्रदेश

खंडवा संसदीय क्षेत्र में वहीं, बीजेपी के कब्‍जे में चारों सीटें 2023 में बरकरार रही

मयंक शर्मा

खंडवा ३ दिसंबर ;अभी तक;  2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 4 में से एक विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। वह भी उपचुनाव में हार गई थी। वहीं, बीजेपी के कब्‍जे में चारों सीटें 2023 में बरकरार रही।

बीजेपी ने इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे को टिकट दिया, ये पुरानी बीजेपी कार्यकर्ता है, लेकिन पंचायत टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ी। उनके सामने कांग्रेस से कुंदन मालवीय को टिकट मिला जो कि साल 2018 बीजेपी के देवेंद्र वर्मा से चुनाव हारे थे। इस बार कंचन मुकेश तनवे भाजपा से विजयी रही।
पंधाना विधानसभा सीट ेसे वर्तमान विधायक राम दागोरे ने 2018 कांग्रेस की छाया मोरे को करीब 20 हजार वोटों से हराया था। पार्टी ने इस बार दागोरे का टिकट काट दिया है। इनकी जगह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाली छाया मोरे को टिकट दिया। वहीं, कांग्रेस रूपाली बारे को कांग्रेस ने टिकट दिया है। रूपाली 2018 चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं और करीब 25 हजार से ज्‍यादा वोट लाई थी। इस बार कांग्रेस ने उन्‍हें पुनः मौका दिया है।लेकिन भाजपा की आंधी में वेे चुनाव हार गयी।

हरसूद सीट की बात करें तो यहां से मंत्री विजय शाह 8 वी बार  चुनाव जीते हैं। उनकेे अभेद्य किले को कोई नहीं भेद सका है। कांग्रेस ने 2018 के उम्म्ीदवार रहे सुखराम साल्वे को पुनः टिकिट दिया लेकिन मंत्री विजय शाह के सामने फिर  हारे गयेद्य।

जिले की एक और मांधाता विधानसभा सीट  2018 में कांग्रेस के कब्‍जे में आई, यहां से विधायक चुने गए नारायण पटेल बाद में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए। 2020 में हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी नारायण पटेल ने कांग्रेस के उम्‍मीदवार उत्‍तम पाल सिंह कुर्मी को हराया। 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से नारायण पटेल को प्रत्‍याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस से उत्‍तम पटेल मैदान उतरे और उन्हे ं शिकस्त मिली।
विधानसभा चुनाव के लिए खंडवा जिले के चारों विधानसभाओं की मतगणना हुकुमचंद यादव आदर्श महाविद्यालय नाहल्दा में तीन दिसंबर रविवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ हुई।मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों से हुई।
जिला  निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर अनूपसिंह ने बताया कि मतगणना सादबी के साथ सम्पन् हुई।
खंडवा संसदीय क्षेत्र की बुरहानपुर जिले की दोनों सीठे भाजपा ने तीज ली ैि। यहां भाजपा विद्राह ी होकर मैदान में उतरे भाजपा के दंवगत पूव प्रदेशाण्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह वौहान के पुत्र हर्ष चैहान ोि चुनाव में मुंह की खानी पडी है। वहीं स्वतत्र रूप से 2018 मे जीले सुरेन्द्र शेरा का 2023 में कांग्रस ने अपना एम्म्मीदवार बनाया लंकिन वे सीट चही बचा पाये। पूव मंत्री अर्चना चिटनीस ने 2018 का बदला लेकर शेरा का हरा दिया। अर्चना चिटनीस बिजयी रही।उन्होंने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह शेरा को 32 हजार वोटों से पराजित किया।

ेबुरहानपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटें भाजपाा ने जीत ली हैं। ले नेपानगर सीट से भाजपा की मंजू दादू ने कांग्रेस की गेंदूबाई को 44805 से वोटों से पराजित किया। दादू को 113400 और गेंदू बाई को 68595 मत मिले। खंडवा संसदीीय क्षेत्र में शामिल खरगौन जिले की दों सीटों में से  भीकनगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी ने भाजपा की नंदा ब्राह्मणों को 440 वोट से हरा दिया है। इस सीट पर रीकाउंटिंग के लिए आवेदन की तैयारी हो रही है।
वहीं, बड़वाह में भाजपा के सचिन बिरला ने कांग्रेस के नरेंद्र को शिकस्त दी है।

Related Articles

Back to top button