प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप भारत के लिए घिनौना अपराध है- आचार्यश्री

महावीर अग्रवाल

मंदसौर २५ जून ;अभी तक;  देश को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए महामंडलेश्वर संत आचार्य योगी हितईश्वर नाथ महाराज की राष्ट्र जन चेतना यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में जारी है। ओरछा से राष्ट्र चेतना यात्रा का शुभारंभ 5 जून से हुआ है। आचार्यश्री की यात्रा रविवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। जहां यात्रा के आगमन पर मंदसौर वासियों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ स्वागत किया गया। आचार्यश्री ने भगवान पशुपतिनाथ का पूजन अर्चन कर आशिर्वाद लिया। इस दौरान स्थानीय साधु-संतों, धर्म प्रेमियों सहित विश्व हिन्दू परिषद के लोगों की काफी संख्या में उपस्थिति रही है। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और भारत हिंदू राष्ट्र बने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए 3 जुलाई को भोपाल पहुंचेगी और वहीं पर इसका समापन होगा।

                    महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ महाराज ने मंदसौर आगमन पर कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार, भारत हिंदू राष्ट्र बने और देश को राम मंदिर से राम राज्य की और ले जाए इसी उद्देश्य को लेकर पूरे मध्यप्रदेश में राष्ट्र चेतना यात्रा का निकाली जा रही है।

आचार्यश्री ने कहा कि हाल ही में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को लेकर जो फिल्म आई है उसमें श्रीराम और माता सीता का जो चित्रण किया गया है वह काफी गलत है। किस करते और गले मिलते दिखाया है जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्में बनाने वालों को हमारे सनातन देवी-देवता ही नजर आते हैं। हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आचार्यश्री कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से निवेदन करना चाहता हूं कि लिव-इन रिलेशनशिप भारत के लिए घिनौना अपराध है। समलैंगिकता भारत के लिए भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बड़ा अपराध है। इस तरह की घटनाओं से हिन्दु समाज का नाश हो रहा है।
इस अवसर पर वहिप के प्रान्त सह विशेष संपर्क प्रमुख गुरुचरण बग्गा, भारतीय गो सरक्षण परिषद प्रान्त अध्यक्ष भगवानदास ज्ञाननी, विभाग सयोजक लक्की बड़ोंलिया, विभाग सामाजिक समृस्ता प्रमुख प्रकाश पालीवाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप चैधरी, जिला मंत्री हेमंत बुलचंदानी, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत पारीख, जिला सामाजिक समृस्ता प्रमुख रुपनारायण मोदी, नगर अध्यक्ष कन्हैलाल सोनगरा, नगर मंत्री प्रतिक व्यास, नगर सयोजक राजेश करानिया, अर्चक पुरोहित, प्रमुख महेशनाथ योगी, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, विनय दुबेला, भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष वर्दीचंद कुमावत, उपाध्यक्ष राजू कुमावत, प्रचार प्रमुख ओम कुमावत, कपिल मावर आदि समाजसेवियों के द्वारा स्वामीजी का अभिनंदन किया गया।

Related Articles

Back to top button