प्रदेश

तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चीयों की मौत

आनंद ताम्रकार
बालाघाट 28 फरवरी ;अभी तक;  बालाघाट जिले के किरनापुर पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम जानवा में तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 2 मासूम बच्चीयों की मौत हो गई।
                                जानवा ग्राम से लवेरी मार्ग जहां मृतक का परिवार निवास करता है उसके पीछे ही तालाब हैं जहां कल शाम 5 बजे के लगभग दोनों बच्चियां आर्ची विमल टांडे उम्र 2.5 वर्ष, प्रार्ची खिलेश्वर टांडे 2.5 वर्ष खेलते खेलते तालाब पहुंच गई जहां पानी में डुबने से उनकी मृत्यु हो गई। शाम देर तक जब घर में बच्चीयां परिजनों को दिखाई नही दी तब उनकी तलाश किये जाने पर उनके शव तालाब में दिखाई दिये।
                               घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई क्षत्रपाल बैस थाना प्रभारी किरनापुर ने अवगत कराया की शाम हो जाने से शव को अस्पताल में रखवा दिया है और आज बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस हृदय विदारक घटना क्रम से समूचे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button