प्रदेश

धर्मधाम गीता भवन में शाहपुरा पीठाधीश्वर स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज ‘‘श्री राम दरबार मंदिर‘‘ का भूमि पूजन करेंगे

महावीर अग्रवाल 

मन्दसौर २० जनवरी ;अभी तक;  अयोध्या धाम में जहां 22 जनवरी को रामलला प्रतिष्ठापित होंगे वही इसी दिन धर्मधाम गीता भवन में श्री राम दरबार मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी।
                               धर्मधाम गीता भवन में संस्थापक अध्यक्ष स्वामी श्री रामनिवासजी महाराज के मार्गदर्शन में धर्मधाम गीता भवन में 22 जनवरी 2024, सोमवार को प्रातः बेला 7.15 बजे श्रीराम दरबार मंदिर का भूमिपूजन अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रधान पीठाधीश्वर एवं मंदसौर गीता भवन के परम संरक्षक श्रीमद् जगद्गुरू स्वामी श्री रामदयालजी महाराज करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गीता भवन परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहेंगे।
गीता भवन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जगदीश चौधरी एवं सचिव अशोक त्रिपाठी ने श्रद्धालुजनों से गीता भवन में श्री राम दरबार मंदिर के भूमिपूजन अवसर पर सादर उपस्थित रहने का निवेदन किया है।

Related Articles

Back to top button