विपक्ष की मोदी हटाओ की मुहिम 2019 की तरह नाकाम होगी: तोमर

देवेश शर्मा
मुरैना 31 अगस्त ;अभी तक; केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज यहां  आगामी दिनों मे मुंबई में 28 दलों की होने वाली बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि  यह सभी वे ही दल हैं जो 2019 में भी मोदी के खिलाफ इकट्ठे हुए थे,, और लोकसभा चुनाव में जीत की ताकत आजमाकर मूंह की खानी पड़ी थी,।
                         केंद्रीय मंत्री ने कहा  यह सभी दल इस बार भी इकट्ठे हुए हैं लेकिन उनके पास ना तो कोई मुद्दा है ना कोई बिचार ना इशू है,।
                           केंद्रीय मंत्री आज मुरैना में भाजपा के घोषित उम्मीदवारो के प्रचार अभियान शुरू कर ने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विरोधी इन नेताओं की तकलीफ है कि मोदी मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में गरीबों में बदलाव आ रहा है,मोदी सरकार आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर प्रतिदिन देश के अंदर प्रहार कर रही है इसलिए यह सब नेता इकट्ठे हो रहे हैं,। उन्होनें कहा कि उनकी यह कोशिश फिर से नाकाम होगी।
                         उन्होंने कहा कि देश का कथित विपक्ष मोदी जी की किसी भी अच्छी  कार्यवाही की तारीफ नहीं करता, चाहे वह एयर स्ट्राइक हो या चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर गया हो । उन्होनें कहा कि मोदी जी के प्रति विपक्षी दलों की नियत ठीक नहीं है,,इसलिए सब अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक बरगद पर इकट्ठा होने का प्रयास कर रहे हैं,।कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी कि कांग्रेस में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होनें कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां किसी भी करकर्ता को गिराया नही जाता है,उसे उठाया जाता है। उन्होनें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं को दर किनार करने की खबरों को सिरे से नकार दिया।,
                            केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज सुबह मुरैना  मुख्यालय पर भाजपा के घोषित उम्मीदवार के साथ सबलगढ़ और सुमावली विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक,,ली।