प्रदेश

पंचमढ़ी में  डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विसेस द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन

महावीर अग्रवाल
मंदसौर  २९ फरवरी ;अभी तक;  डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विसेस द्वारा राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन पंचमढ़ी के मटकुली में इकोटेल रिजॉर्ट पर किया गया। संस्था द्वारा हर वर्ष अपने कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास, क्षमता वर्धन व प्रोत्साहन हेतु वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।
                                 इस वर्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नाथन शाह कवरेती जी पूर्व विधायक विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव, श्रीमती किरण खातरकर कर जी अध्यक्ष न.पा.प. दमुआ, श्री सुरेश कश्यप जी उपाध्यक्ष न.पा.प.दमुआ, श्री सुनील मार्शकोले जी मंडल अध्यक्ष तामिया उपस्थित रहे। संस्था के निदेशक डॉ. जगदीश चौहान द्वारा अतिथियों का साल श्रीफल व संस्था का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में संस्था द्वारा कार्यरत नगरीय निकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सभी कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य देश के विभिन्न राज्यों की अनेक निकायों में वर्ष 2014 से ही करती आ रही है। संस्था द्वारा मुख्य रूप से देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर व अन्य मुख्य शहर जैसे भोपाल, पिंपरी चिंचवड़, प्रयागराज, उज्जैन,मंदसौर अनेक नगरीय निकायों में जन जागरूकता का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button