कक्षा पांचवी में क्रिशा अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

महावीर अग्रवाल
मंदसौर २३ मार्च ;अभी तक;  स्थानीय डेक्सटर ग्लोबल स्कूल  कक्षा पांचवी के परीक्षा परिणाम में क्रिशा नरेंद्र अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कक्षा में टापर रहकर विद्यालय और परिवार को गौरव बढ़ाया।
                           उल्लेखनीय की क्रिशा अग्रवाल आरंभ से ही प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान पर रही और इस बार कक्षा पांचवी के परीक्षा परिणाम में 94 प्रतिशत अंक लाकर कक्षा में टॉपर होने का गौरव भी हासिल किया।
                       क्रिशा  का कहना है कि वह प्रतिदिन स्कूल के अलावा घर पर भी दो घण्टे तक पढ़ाई करती है और खेल के समय खेलती भी और मनोरंजन हेतु टेलीविजन भी देखती है।
                             क्रिशा ने बताया कि उनके स्कूल में भी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति भी  पूरा ध्यान दिया जाता है। क्रिशा ने कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सेवा निवृत शिक्षिका अपनी दादी  लीलादेवी अग्रवाल, मम्मी ममता और पापा नरेंद्र अग्रवाल के अलावा विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओ तथा परिजनों को श्रेय दिया ।