भारतीय जैन संघटना ने राधा-कृष्ण संग खेली गुलाल व फूलों से खेली  

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर २३ मार्च ;अभी तक;  भारतीय जैन संघटना द्वारा आर्य रक्षित मंदिर में फाग उत्सव धूमधाम से मनाया। बीजेएस सदस्याओं ने उत्सव में रंग-बिरंगी गुलाल उड़ाते हुए पुष्प वर्षा की और फाग के गीतों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पा चेलावत तथा निर्णायक कोमल परमार थी।
                                  इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना की अध्यक्ष साक्षी जैन ने कहा कि त्योहार जीवन में आई नीरसता को दूर करते हैं और जब रंगो भरा त्यौहार आता है तो जीवन में खुशियों के रंग भर देता है तथा सभी जोश के साथ आने वाले कल के संघर्ष के लिए तैयार हो जाते हैं। होली पर्व के तहत फाग उत्सव का अपना एक अलग महत्व होता है यह उत्सव होली का डंडा  रोपने से प्रारंभ होकर होलिका दहन के साथ समाप्त होता है। आपने  बताया कि  हम प्रतिवर्ष फाग उत्सव धूमधाम से मनाते हैं।
                        इस अवसर पर राधा-कृष्ण बनकर आई पुष्पलता चंडालिया, मधु कड़ावत, प्रमिला जैन, मीना जैन ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिनके साथ सभी सदस्याओं ने गुलाल व फूलों से खूब होली खेली।
                             कार्यक्रम में शशि मारू, अंगूरबाला पितलिया, रेखा रातडिया, इंदु पंचोली सहित बीओडी की सभी सदस्याएं उपस्थित रही। संचालन रेखा रातडिया ने किया तथा आभार सचिव सुनीता खाबिया ने माना