*पीजी कॉलेज विश्व जल दिवस के अवसर पर हुई पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता*

महावीर अग्रवाल
मन्दसौर  २३  मार्च ;अभी तक;  राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर में विश्व जल दिवस के अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग एवं इको क्लब द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मिशन लाइफ के अंतर्गत आयोजित किया गया।
                                कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एल.एन. शर्मा थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा मित्रा ने अतिथियों का सम्मान किया विश्व जल दिवस के आयोजन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
                              कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। आपने छोटे-छोटे उदाहरण के साथ विद्यार्थियों को समझाया किस तरह हम अपने दैनिक जीवन में पानी की बचत कर सकते हैं। बरसात के पानी को जमीन में उतारने का प्रयास सभी विद्यार्थी अपने घर पर करें जिससे भूमि के जल स्तर में वृद्धि हो सके।
                                   इस अवसर पर डाॅ. प्रेरणा मित्रा ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप ड्राइंग कलर्स प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक डाॅ. खुशबू मंडावरा, प्रो. कोमल मूलचंदानी एवं प्रो. मनीष तिवारी थे। कार्यक्रम में डाॅ. मित्रा ने आगंतुक अतिथियों को जल की बचत एवं स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले हानिकारक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए होली के अवसर पर स्वयं द्वारा तैयार किए गए हर्बल कलर्स प्रदान किये।
इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. संतोष कुमार शर्मा, प्रो. सुधाकर राव, प्रो. सुनील कुमार शर्मा, प्रो. उजमा चौधरी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।