प्रदेश

कांग्रेस की मंडलम स्तरीय बैठक में बूथ जिताने का लिया संकल्प, बूथ मजबूत होगा तो कांग्रेस मजबूत होगी- श्रीकांत दीक्षित

दीपक शर्मा

पन्ना २८ अगस्त ;अभी तक; ब्लाक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अंतर्गत आने वाले तारा मंडलम में आज मंडलम स्तरीय बैठक का आयोजन मंडलम अध्यक्ष बाल किशोर शर्मा के संयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता  पीसीसी मेंबर कांग्रेस नेता श्रीकांत पप्पू दीक्षित के द्वारा की गई। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर स्वागत किया

                              बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए पीसीसी मेंबर श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तो कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी हम सब की कोशिश यह होनी चाहिए कि हम अपनी कांग्रेस पार्टी की जो घोषणाएं तथा योजनाए विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा की गई है उसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करते हुए जनमानस तक पहुंचाएं।

श्री दीक्षित ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार व अत्याचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कें खनिज मंत्री हमारे विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं लेकिन जिले में खनिज का दोहन ना हो पाने के कारण हजारों की तादाद में जिले के मजदूर गरीब तबके के लोग लगातार पलायन कर रहे हैं जोकि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री दीक्षित ने कहा कि हम सबको मिलकर प्रदेश की तरक्की व विकास के लिए कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनाना है। तारा मंडलम के अध्यक्ष बालकिशोर शर्मा ने बैठक में कहा कि हमारे जो बीएलए हैं उनका प्रशिक्षण वह स्वयं देंगे और हमारे क्षेत्र की 17 पोलिंग बूथ पर पार्टी की विजय के लिए जी जान से कार्यकर्ता मेहनत करेंगे, और हमें विश्वास है की निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।

बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, महामंत्री सुनील अवस्थी, राम प्रसाद कुशवाहा, सूरज मिश्रा, बाबूलाल कुशवाहा, धनीराम कुशवाहा, मुकेश द्विवेदी, परसराम कुशवाहा, राम प्रकाश कुशवाहा, भद्दी कुशवाहा, खुशी राम कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रामभुवन कुशवाहा, नत्थू कुशवाहा, दीपलाल कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, गया प्रसाद गर्ग, अन्नलाल कोरी, मुकेश चौधरी, रोहित यादव, राजकुमार यादव, राम भगत पटेल, बैजनाथ कुशवाहा, अवध विदुआ, बृजेंद्र सिंह परमार, रूपनारायण मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, रामकृष्ण कुशवाहा, रोहित यादव,  राजकुमार यादव, सूरज मिश्रा सहित क्षेत्र के की गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक तिवारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button